पैरामाउंट एकेडमी सीतामऊ के खिलाडी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, पियुष 03 मई को गुजरात में मप्र का प्रतिनिधित्व करेगा

पैरामाउंट एकेडमी सीतामऊ के खिलाडी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, पियुष 03 मई को गुजरात में मप्र का प्रतिनिधित्व करेगा
सीतामऊ । पिट्टू गेम्स फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित राज्यस्तरीय बालक/बालिका पिट्टू चयन ट्रायल 22 मार्च मंदसौर मे आयोजित हुई जिसमें सीतामऊ नगर की खेलो के क्षेत्र मे अग्रणी संस्था (विद्यालय) पैरामाउंट एकेडमी के छात्र पीयूष त्रिवेदी, जिज्ञानशु जैन ने सहभागिता की।
राज्यस्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पीयूष त्रिवेदी का आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। यह प्रतियोगिता 03 मई से 06 मई 2026 तक गुजरात राज्य के सूरत जिले मे आयोजित होंगी और उक्त प्रतियोगिता मे खिलाड़ी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस उपलब्धि पर जिला क्रिड़ा अधिकारी खेल एवं कल्याण विभाग विजेंद्र सिंह देवड़ा, विकासखंड प्रभारी नीतेश मकवाना , पैरामाउंट एकेडमी के संचालक श्री अमित जैन, प्राचार्य डॉ. अविनाश उपाध्याय , पिट्टू एसोशियशन जिलाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सचिव गगन कुरील तथा विद्यालय के खेल शिक्षक अरविंद सिंह, कु. दीक्षा सेन, चयन माली, यश हिवे ने सीतामऊ क्षेत्र के खेल शिक्षक एवं विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।उक्त जानकारी विद्यालय खेल शिक्षक संजय चौहान द्वारा दी गई।



