मंदसौरमंदसौर जिला

अम्बेडकर चौराहे के सौंदर्यकरण, नियमित साफ-सफाई को लेकर भीम आर्मी नपा अध्यक्षा को सौंपा ज्ञापन

अम्बेडकर चौराहे के सौंदर्यकरण, नियमित साफ-सफाई को लेकर भीम आर्मी नपा अध्यक्षा को सौंपा ज्ञापन

मंदसौर। भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती से पूर्व भीम आर्मी मंदसौर द्वारा जिलाध्यक्ष राकेश सूर्यवंशी के नेतृत्व में मंदसौर मे अम्बेडकर चौराहे के सौंदर्यकरण, नियमित साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में भीम आर्मी पदाधिकारियों ने मांग की कि बाबा साहेब अम्बेडकर चौराहे पर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, चौराहे का सौंदर्यकरण किया जाए तथा वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि जयंती के अवसर पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने भीम आर्मी प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर जल्द कार्यवाही करते हुए समय पर व्यवस्थाएं पूरी करवाई जायेगी।इस दौरान भीम आर्मी के वरिष्ठ साथी गोपाल रायकवार, जिला उपाध्यक्ष अवधेश जाटव, जिला उपाध्यक्ष निर्भयराम परिहार, जिला महासचिव सुरेश हटीला, मंदसौर तहसील अध्यक्ष गणपत बामनिया, जिला कमेटी सदस्य हेमन्त सुनार्थी, धन्नालाल मालवीय, पन्नालाल सुनार्थी, समरथ सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भीम आर्मी जिलाध्यक्ष राकेश सूर्यवंशी ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर जी केवल एक महापुरुष ही नहीं बल्कि देश के संविधान निर्माता और करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं, इसलिए उनके नाम से जुड़े स्थलों की उचित देखभाल और सम्मानजनक व्यवस्था होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी हमेशा सामाजिक सम्मान और महापुरुषों के आदर्शों की रक्षा के लिए कार्य करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}