भक्ति/ आस्था

घर में नियमित यज्ञ करने से वास्तु दोष दूर होते और परिवार में शांति, समृद्धि आती है — यज्ञाचार्य निशा धनोतिया

घर में नियमित यज्ञ करने से वास्तु दोष दूर होते और परिवार में शांति, समृद्धि आती है — यज्ञाचार्य निशा धनोतिया

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

परम पूज्य गुरुदेव श्री राम शर्मा एवं परम वंदनीय माताजी के सुक्ष्म संरक्षण में नवरात्रि के पावन समय में गायत्री परिवार ताल द्वारा विश्व कल्याण हेतु रविवार को पंच कुंडीय यज्ञ एवं पूर्णाहुति यज्ञाचार्य निशा धनोतिया आलोट द्वारा संपन्न कराया गया | आलोट से पधारे शिवनारायण चौहान , राजेंद्र शर्मा, ममता देवड़ा दीदी तथा जावरा से पधारे मदनलाल नागदा संजय गुप्ता ने भी सहभागिता की | |इस अवसर पर पीयूष काला के सुपुत्र सार्थ का नामकरण, अन्नप्राशन तथा मुंडन संस्कार तथा तृषा शुभम राठौड़ का विद्यारंभ संस्कार भी संपन्न किया गया। यज्ञाचार्या द्वारा गुरु दक्षिणा के रूप में एक बुराई छोड़ने और एक अच्छाई ग्रहण करने तथा नित्य गायत्री मंत्र जपने का प्रण लिया गया।

पंच कुंडीय यज्ञ को सफल बनाने में सत्यनारायण गुप्ता, गोवर्धन पोरवाल पार्षद, प्रहलाद मांदलिया, महेंद्र दूबे, , विवेक नागर, ललिता शंकर दुबे, अरुण दुबे, राजेश राठौर, , दिलीप मेडतवाल, संजय गुप्ता , राजेंद्र काला, मुकेश मांदलिया सत्यनारायण काला,जगदीप कुशवाह, सतनारायण काला, मनोज मांदलिया ,मुकेश मांदलिया ,अशोक काला, मनोज काला, ललित शंकर दुबे, शिवनारायण काला, हरि राठौर, मंसाराम यादव, कमलेश राठौर, बंटी महेंद्र दुबे, पूर्णा शंकर शर्मा, विजय चौधरी, संगीता दुबे, , यामिनी दुबे, गरिमा पांचाल, सुनीता काला, संगीता मांदलिया,, संगीता काला, वर्षा कुशवाह, किरण शर्मा, सरोज शर्मा, अनीता काला, अर्चना राठौर, सीमा मजावदिया, शकुंतला मजावदिया, नेहा काला, ज्योति काला, परिधि चौधरी आदि का सहयोग सराहनीय रहा |

अंबे माता महिला मंडल गरबा समिति के द्वारा प्रसादी का वितरण किया गया गायत्री परिजन श्री संजय गुप्ता द्वारा पंच कुंडीय यज्ञ को सफल बनाने के लिए नगर के सभी गायत्री परिजनों का आभार माना |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}