गरोठ

एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील का गरनाई विद्यालय के छात्रों ने किया भ्रमण

गाँधी सागर की लहरों मे लिया छात्रों ने नौकाविहार का आनंद

शासकीय माध्यमिक विद्यालय गरनाई की आदर्श शिक्षिका श्रीमती ललिता सिसोदिया के द्वारा विद्यालय के बच्चों को गांधी सागर डैम का भ्रमण करवाया गया शाला के समस्त बच्चों एवं स्टाफ के साथ में पूरा दल गांधी सागर पहुंचकर वहां के वातावरण का लुफ्त उठाया वहां पर बच्चों ने नाव वोट में सवारी की सभी बच्चों ने बारी-बारी से नाव में घूमते हुए प्राकृतिक आनंद लिया इसके बाद में वहां पर बच्चों ने स्विमिंग पूल का भी आनंद लिया इसके पश्चात वहां बने प्राकृतिक गार्डन का भी लुफ्त उठाया तथा बच्चों ने वहां पर मनोरंजन के साधन का भी लुफ्त उठाया एवं वहां पर कैंटीन व्यवस्था में भी खानपान एवं नाश्ता पानी का भी खूब लुफ्त उठाया इसके पश्चात शाला के सभी बच्चे लड़के एवं लड़कियां अपने स्टाफ के साथ में तक्षकेश्वर महादेव मंदिर भी गए और वहां पर दर्शन का लाभ उठाया इस तरह से आज बच्चों ने प्राकृतिक आनंद के साथ-साथ पर्यावरण की भी जानकारी प्राप्त करी एवं अपने शिक्षिका श्रीमती ललिता सिसोदिया को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए भ्रमण से वापस घर के लिए वापसी की ज्ञात हो की आदर्श शिक्षिका ने विद्यालय मे अनेक नवीन प्रयोग किये जिनको विभाग ने खूब सहारा व उनका सम्मान भी किया था व प्रदेश मे अनेक विद्यालयों मे उनका अनुसरण भी किया गया।

=========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}