रतलामताल

जैन संघ ताल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुण्य निधि जी म सा को शतावधानी की उपाधि से अलंकृत किया गया

जैन संघ ताल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुण्य निधि जी म सा को शतावधानी की उपाधि से अलंकृत किया गया

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

नगर ताल में बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राधा मंगल गार्डन में शतावधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जैन साध्वी पुण्य निधि जी मसा ने एक साथ सौ बातों को सुनकर उनका उत्तर उसी क्रम में देकर उपस्थित सैकड़ो लोगों को हतप्रभ कर दिया।

सकल श्री जैन संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों द्वारा तीर्थंकरों की जन्मस्थली, विभिन्न राज्यों के नाम, पर्यायवाची शब्द, चित्र दर्शन, वस्तु दर्शन एवं संख्यात्मक जानकारी के माध्यम से पुण्य निधि जी मसा से प्रश्न पूछे गए। जिनका उत्तर उन्होंने उसी क्रम से दिया जिस क्रम से उनके प्रश्न पूछे गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने पहले प्रश्न क्रमांक 1 से लेकर प्रश्न क्रमांक 100 तक सीधे क्रम में और उसके बाद प्रश्न क्रमांक 100 से प्रश्न क्रमांक एक तक उल्टे क्रम में प्रश्नों के उत्तरों को दोहराया। पुण्यतिथि जी महाराज साहब ताल नगर के ही रहवासी है ।उन्होंने यही शिक्षा प्राप्त की और बाद में वर्ष 2019 में वैराग्य धारण करके गए साध्वी जीवन व्यतीत करने लगे ।कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य ,शिक्षक ,सकल श्री जैन संघ आलोट ,पिपलोदा के सदस्य ,नागेश्वर तीर्थ पेढ़ी के धर्मचंद जैन, आदिनाथ महासभा के अनिल दसेड़ा एवं विभिन्न जैन संगठनों के ट्रस्टी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश परमार ,मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़ ,तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के समापन के बाद स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया। लगातार 100 बातों को क्रम से दोहराने पर नगर के शिक्षकों एवं विभिन्न जैन संघों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुण्य निधि जी मसा को शतावधानी की उपाधि से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम का लाभार्थी मूणत परिवार रहा। नव युवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम का समापन स्वामी वात्सल्य के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}