रतलामताल

टोडरमल जी महाराज की जयंती पर पोरवाल समाज के नए अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित किया

टोडरमल जी महाराज की जयंती पर पोरवाल समाज के नए अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित किया

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

पोरवाल समाज के युगपुरुष श्री श्री 100 8 श्री टोडरमल जी महाराज की 425 वी जयंती पोरवाल समाज ताल द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर महिला मंडल एवं बालिका मंडल द्वारा फाग उत्सव भी मनाया गया जिसमें महिला मंडल की ओर से अनीता चौधरी सपना मादंलिया प्रीति धनोतिया सोनम गुप्ता सुनीता काला प्रीति गुप्ता सीमा मजावदिया संगीता काला टीना सेठिया अनीता काला, संगीता काला, अनीता मजावदिया आदि का सहयोग रहा। पोरवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष बंशीलाल सेठिया का शाल श्रीफल से स्वागत कर अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया 22 वर्षों से अध्यक्ष के कार्यकाल का लेखा प्रस्तुत किया गया व समिति के सदस्य श्री शिवनारायण काला ,सुरेंद्र काला, विजय धनोतिया ओम ओम सेठिया का भी पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा नए अध्यक्ष गोवर्धन पोरवाल का भी समाज के द्वारा सम्मान किया गया। इसके बाद श्री टोडरमल जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया तथा सभी समाज बंधुओं ने महा आरती कर सहभोज किया इस अवसर पर समाज के अशोक काला, कृष्ण चंद मादंलिया , विजय कुमार धनोतिया, विजय चौधरी, पवन मोदी ,मदनलाल काला, मनोज मादंलिया ,सुरेश मजावदिया, सत्यनारायण गुप्ता, राधेश्याम काला, बद्री लाल घाटिया, कैलाश सेठिया, निरंजन धनोतिया, रमेश चंद कामरिया, प्रकाश घाटिया, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}