
रिपोर्टर जितेंद्र सिह चंद्रावत जडवासा
पीपल के पेड़ पर महिलाओं ने धागा बांधकर दशा माता की पूजा अर्चना की
ढोढर। पति और बच्चो की उम्र और स्वास्थ को लेकर महिलाओं द्वारा दशा माता की पूजन की गई ,
दशा माता की पूजन में मान्यता है की पीपल के पेड़ पर धागा बांधकर और शिव पार्वती जी की पूजन करने से परिवार में लक्ष्मी माता प्रसन्न होती हे वही पति की उम्र और बच्चो के स्वास्थ को लेकर भी मान्यता है।
महिलाए आज के दिन अपने पति और बच्चो के लिए व्रत रखती है।
महिलाओं द्वारा सुबह से लेकर शाम तक। जड़वासा पिपलेश्वर महादेव मंदिर स्थित पीपल के पेड़ सहित शिव पार्वती की पूजा की सूखेडा बस स्टेंड स्थित नर्मदेश्वर मंदिर पर पीपल के पेड़ सहित शिव पार्वती जी की पूजन करने पहुंचती है । वही पंडित कारूलाल भट्ट और परिवार द्वारा महिलाओं को पूजन करवाई जाती है
इसी तरह ढोढर आसपास ग्रामीण क्षेत्र में बरखेड़ी पींगराला माननखेड़ा मावता रणायरा मैं भी दशा माता की पूजन की गई


