जन अभियान परिषद ब्लॉक भानपुरा के प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

जन अभियान परिषद ब्लॉक भानपुरा के प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
भानपुरा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों का सेक्टर स्तरीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें भानपुरा ब्लॉक के सेक्टर क्रमांक 3 भैंसोंदा का सेवा भूमि जन कल्याणकारी समिति द्वारा गोविंद खेड़ा ग्राम में द्वारकाधीश मंदिर में सेक्टर के समस्त समिति पदाधिकारीयों को बुधवार को आमंत्रित किया गया इस अवसर पर प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण में समिति व नवांकुर सखी उपस्थिति रही। प्रशिक्षक के तौर पर श्री शिवाजी बमोरिया एवं परामर्शदाता सहायक के रूप में ललित प्रजापति एवं कार्यक्रम मुख्य वक्ता मुकेश सोलंकी ब्लॉक समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा उपस्थित थे कार्यक्रम का आयोजन गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में राम प्रसाद मीणा द्वारा सामूहिक उद्बोधन गीत लिया गया तदुपरांत कार्यक्रम का पंजीयन एवं पैड फोल्डर पेन वितरण किए गए व प्रथम सत्र शिवाजी बंबोरिया द्वारा लिया गया जिसमें आत्मनिर्भर ग्राम कैसे बने उसे पर विस्तृत जानकारी दी गई एवं ललित प्रजापति द्वारा सीएमसी एलडीपी के नवीन छात्रों के प्रवेश के बारे में सभी समिति को बताया एवं अपने ग्राम में अधिक से अधिक लोगों को उसके जानकारी पहुंचाएं ऐसे युवा जो आगे पढ़ना चाहते हैं पढ़ाई किसी कारण से छोड़ दिए और वह अपना स्नातक की पढ़ाई करना चाहते प्रशासन के माध्यम से कोर्स चलाया जा रहा है जो कि रविवार रविवार को होता है उसके बारे में विशेष जानकारी दी गई समिति अध्यक्ष रामदयाल मीणा द्वारा प्रस्फुटन समिति के दस्तावेजी करण एवं उनका उपयोग होने वाली चीज के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। अंत में मुकेश को सोलंकी द्वारा सभी समितियां को अपने द्वारा एमपीजेपी एप्स के बारे में जानकारी दी उसमें एंट्री करने के बारे में बताया आईडी पासवर्ड में एंट्री कराई व छोटी- छोटी गतिविधियों को उसने अपलोड करने की बात कही व साथ ही अपने गांव को अच्छा वातावरण निर्माण करने में जैसे जल संरक्षण स्वच्छता अभियान नशा मुक्ति जैसे कार्यक्रम हमारे गांव में समय- समय पर किया जाए जिससे हमारे गांव को आदर्श ग्राम बनाया जा सके कार्यक्रम का संचालन रामप्रसाद मीणा द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी समिति के का आभार श्री रामदयाल मीणा द्वारा किया गया l इस अवसर पर पदाधिकारीयों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया अंत में सभी को ब्लॉक समन्वयक द्वारा ग्राम विकास की शपथ दिलवाई गई l


