मनोरंजननीमचमध्यप्रदेश

भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुतियों से सजा कृति उत्सव, नर्मदा वंदना ने बांधा समां

भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुतियों से सजा कृति उत्सव, नर्मदा वंदना ने बांधा समां

नीमच।शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था कृति द्वारा आयोजित “कृति उत्सव–2026 : के नृत्य महोत्सव” में भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य की परंपरागत शैली के साथ भाव, लय और अभिनय का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे वातावरण को कला और अध्यात्म की सुगंध से भर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत “नटेश कौटुवम” से हुई, जो भगवान शिव के नटराज स्वरूप की स्तुति पर आधारित ऊर्जावान नृत्य है। कलाकारों ने शिव के तांडव और उनकी दिव्य मुद्राओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रस्तुत “शब्दम्” में भाव-अभिनय के माध्यम से भगवान कृष्ण के जीवन की मधुर लीलाओं का सुंदर चित्रण किया गया। रागमालिका और मिश्र चापु ताल में निबद्ध इस प्रस्तुति ने दर्शकों के हृदय को गहराई से स्पर्श किया।
इसके पश्चात “नृत्यति नृत्यति” में भगवान शिव की महिमा और उनके आनंदमय नृत्य का भावपूर्ण चित्रण किया गया। शिव के नटराज स्वरूप, डमरू की लय और ब्रह्मांडीय संतुलन के प्रतीक भावों को कलाकारों ने सजीव कर दिया। कार्यक्रम में आगे प्रस्तुत “बिहाग तिल्लाना” की तेज लयबद्ध प्रस्तुति ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया, जिसमें नृत्य की तकनीकी दक्षता और अंगों की तालबद्ध गति का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में “नर्मदा वंदना” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसमें माँ नर्मदा की पवित्रता, महिमा और भारतीय संस्कृति में उनके महत्व को नृत्य के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया। कलाकारों ने शांत और प्रबल धाराओं के भावों को सजीव कर दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभूति कराई। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए तालियों से अपने हर्षपूर्ण प्रशंसा को व्यक्त किया।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. अक्षय राजपुरोहित, सचिव कमलेश जायसवाल एवं प्रचार सचिव कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पारस जैन (नगर अध्यक्ष, आरोग्य भारती), अनिल चौरसिया (पूर्व जिला अध्यक्ष, कांग्रेस), सत्यनारायण गोयल (समाजसेवी), दिलीप शर्मा (अध्यक्ष, सकल ब्राह्मण कल्याण समिति), रेणुका व्यास (साहित्यकार), हेमंत बैरागी (व्यवसायी) तथा पारस नागोरी (समाजसेवी) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक सत्येंद्र सिंह राठौड़ एवं श्रीमती सविता चौधरी थे, संचालन श्रीमती मंजुला धीर ने किया। इस अवसर पर संस्था के किशोर जेवरिया, ओमप्रकाश चौधरी, , रघुनंदन पाराशर, डॉक्टर पृथ्वी सिंह वर्मा, डॉक्टर राजेंद्र जायसवाल, बाबूलाल गौड़, महेंद्र त्रिवेदी, नीरज पोरवाल, नरेंद्र पोरवाल, सत्येंद्र सक्सेना, सत्येंद्र सिंह राठौड़, डॉक्टर माधुरी चौरसिया, घनश्याम अम्ब, दर्शन सिंह गांधी, गणेश खंडेलवाल, श्याम टांकवाल, जीवन कौशिक, योगेश पाटीदार, सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृति संस्था की महिला सदस्यों का सम्मान भी किया गया । कृति के पूर्व सचिव स्व बाबूलाल पोरवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}