नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 10 मार्च 2026 मंगलवार

/////////////////////////////////////////

मलेरिया डेंगू जागरूकता रथ को सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

नीमच 09 मार्च 2026, आमजनों मे मलेरिया, डेंगू के प्रति जागरूकता बढाने तथा रोगों से बचाव के लिये व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिये मलेरिया डेंगू रथ को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.दिनेश प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले में संचालित एम्बेड परियोजना के समन्वय से संचालित किया जावेगा। शुभारंभ अवसर पर डा.प्रसाद ने बताया,कि वर्तमान के समय में मच्छरों की उत्पत्ति एवं गर्मी के समय से आम व्‍यक्ति‍ की दिनचर्या खुले वातावरण में होने से यह समय मलेरिया एवं डेंगू होने के लिये अलुकूल समय है।

अतः इस समय लोगो को जागरूक रहना अनिवार्य है। यह रथ एम्बेड के सहयोग से ग्रामीण एवं शहरी क्षैत्र में निर्धारित कार्ययोजना अनुसार भ्रमण करेगा एवं माईकिंग के माध्यम से लोगों को मच्छर जनित रोगो की रोकथाम हेतु जागरूक करेगा। इस अवसर पर एम्बेड परियोजना के श्री टीकम नागर एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

===============

संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत मनासा में विशेष शिविर सम्‍पन्‍न

विधायक श्री मारू ने ड्रायविंग लायसेंस और हेलमेट वितरित किए

नीमच 09 मार्च 2026, मनासा में जिला प्रशासन द्वारा ‘संकल्प से समाधान’ अभियान एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की पहल की हैं। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं और महिलाओं को निःशुल्क पिंक ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं, साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए निःशुल्क हेलमेट भी प्रदान किए जा रहे हैं।

इस अभियान के तहत मनासा में अब तक 60 महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए निःशुल्क पंजीयन कराया है। सोमवार को शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय में आयोजित विशेष शिविर में विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या ने ड्राइविंग लाइसेंस की प्रति और हेलमेट वितरित किए गए। लाइसेंस और हेलमेट प्राप्त कर बालिकाओं में विशेष उत्साह देखा गया।

लाभार्थी शिवानी ने कहा, कि जिला प्रशासन ने लाइसेंस के साथ हेलमेट प्रदान कर बेटियों की सुविधा के साथ-साथ उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखा है। विधायक श्री अनिरुद्ध मारू ने दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा, कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता हैं।

कार्यक्रम में सहायक संचालक वैभव बैरागी, श्री अश्विन सोनी,श्री आनंद श्रीवास्तव, सुश्री टीना परमेश्वर दडींग, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एमएल धाकड़ सहित समस्त पर्यवेक्षक, बालिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित थी।

================

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्‍त का वितरण 13 मार्च को

“पीएम किसान उत्सव दिवस’ के रूप में मनाया जावेगा

नीमच 09 मार्च 2026, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्ष में कुल 6 हजार रूपये की राशि तीन समान किश्‍तों में प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वी किश्त वितरण का कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी द्वारा 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी असम से किया जा रहा है, जिसे “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में मनाया जावेगा। “पीएम किसान उत्सव दिवस” माननीय विधायक, सांसद सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया जावेगा।

ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर, बडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। नीमच जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। योजनांतर्गत पटवारियों को नियत ग्राम हेतु विलेज नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है। VNO संबंधित कृषकों को भी कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होने हेतु प्रेरित करेंगे एवं हितग्राहियों को किश्‍त प्राप्त करने हेतु ई-केवायसी (पीएम किसान मोबाईल एप, पीएम किसान पोर्टल एवं सीएससी केन्द्र), आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग (संबंधित बैंक शाखा एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) एवं पीएमकिसान पोर्टल पर स्टेटस अवलोकन करने संबंधी जानकारी देंगे।

कार्यक्रम से जुडने हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंस लिंक https://pmindiawebcast.nic.in का उपयोग किया जा सकता है। उक्त ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं सहायक नोडल अधिकारी संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत होंगें।

==================

जिले की मदिरा दुकानों का द्वितीय चरण में ई-टेण्‍डर के माध्‍यम से निष्‍पादन 10 मार्च को

नीमच 09 मार्च 2026, जिला आबकारी अधिकारी श्री बसंत कुमार शिंदे ने बताया, कि नीमच जिले में वर्ष 2026-27 के लिये अर्थात एक अप्रेल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिये ई-टेण्‍डर/ ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन के चरण में निष्‍पादन से शेष रही द्वितीय चरण हेतु 50 कंपोजिट मदिरा दुकाने जो कि 11 समूहों में हैं। द्वितीय चरण में निष्‍पादन हेतु ईच्‍छुक पात्र आवेदकों से शासन द्वारा घोषित शर्तो व प्रक्रिया के तहत एनआईसी के पोर्टल (https://mptender.gov.in) के माध्‍यम से निर्धारित आरक्षित मूल्‍य पर (ई-टेण्‍डर एवं ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन आमंत्रित किए गये है। समूहों का विवरण, उनका आरक्षित मूल्‍य, जमा की जाने वाजी धरोहर राशि एवं निष्‍पादन कार्यालय के बारे में विस्‍तृत जानकारी जिला आबकारी कार्यालय नीमच से प्राप्‍त की जा सकती हैं।

ई-टेण्‍डर (ई-टेण्‍डर एवं ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन) हेतु ऑनलाईन टेण्‍डर प्रपत्र डाउन लोड एवं आफर सबमिट करने की तिथि 8 मार्च 2026 को प्रात: 10 बजे से 10 मार्च 2026 को दोपहर 4 बजे तक रहेगी। ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन प्रपत्र खोलने की तिथि एवं समय 10 मार्च 2026 को दोपहर 5.30 बजे से रहेगी। ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन अंतर्गत ऑक्‍शन प्रारंभ एवं बंद होने की तिथि एवं समय 10 मार्च 2026 को दोपहर 5.30 बजे से सायंकाल 6.30 बजे तक (तत्पश्‍चात 15 मिनट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिए समयावधि में वृद्धि) ई-टेण्‍डर खोलने की तिथि एवं समय संबंधित समूह का ऑक्‍शन समाप्‍त होने अथवा 10 मार्च 2026 को सायंकाल 6 बजे (जो भी बाद में हो) रहेगा।

===========

डीएम द्वारा एन.डी.पी.एस.के आरोपी केरी के दशरथ सौंधिया जिला बदर

नीमच 09 मार्च 2026, जिला मजिस्‍ट्रेट श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा म.प्र.राज्‍य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-5 (क-ख) के तहत अनावेदक दशरथ पिता बापूसिह सौंधिया राजपूत, निवासी केरी, थाना जीरन को जिला बदर करने का आदेश जारी किया गया है। जिला बदर अवधि में दशरथ नीमच जिले की राजस्‍व सीमा तथा समीपवर्ती मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, उज्‍जैन एवं देवास, आगर मालवा जिले की राजस्‍व सीमा में 06 माह की अवधि तक प्रवेश नहीं कर सकेंगा। उल्‍लैखनीय है, कि अनावेदक दशरथ पिता बापूसिह सोंधिया के विरूद्ध विभिन्‍न पुलिस थानों में एनडीपीएस एक्‍ट के तहत उपराध पंजीबद्ध होकर विचाराधीन है।

एक आरोपी जिला बदर

नीमच 09 मार्च 2026, जिला मजिस्‍ट्रेट श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा म.प्र.राज्‍य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-5 (क-ख) के तहत अनावेदक समरथ पिता रतनलाल निवासी कड़ी खुर्द, थाना कुकडेश्‍वर को जिला बदर करने का आदेश जारी किया गया है। जिला बदर अवधि में समरथ नीमच जिले की राजस्‍व सीमा तथा समीपवर्ती मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, उज्‍जैन एवं देवास, आगर मालवा जिले की राजस्‍व सीमा में 06 माह की अवधि तक प्रवेश नहीं कर सकेंगा। उल्‍लेखनीय है, कि समरथ पिता रतनलाल के विरूद्ध विभिन्‍न पुलिस थानों में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होकर विचाराधीन है।

==============

ग्राम बावड़ा में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न- 37 रोगियों ने लाभ लिया

नीमच 09 मार्च 2026, शासकीय आयुर्वेद औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा सोमवार को निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर ग्राम बावड़ा में आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित, प्रमेह आदि बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क औषधियां वितरित की गई।

शिविर में बी.पी.की निशुल्क जांच कर, मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय, तनाव से मुक्ति, दिनचर्या, पोषण से सम्बन्धित जानकारी दी। शिविर में कुल 37 रोगियों ने स्वास्थ्य का लाभ लिया। शिविर में डॉ.आबिद खान, गोपाल कृष्ण गंधर्व कंपाउंडर, आंगनवाड़ी सहायिका गुड्डीबाई ने सेवाएं दी।

======

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}