शामगढ़मंदसौर जिला

रंग पंचमी पर दो अंधेर जीवन में रोशनी रूपी रंग भर गए पूज्य माताजी अमर नेत्र दानी नर्मदाबाई धनोतिया

रंग पंचमी पर दो अंधेर जीवन में रोशनी रूपी रंग भर गए पूज्य माताजी अमर नेत्र दानी नर्मदाबाई धनोतिया

शामगढ़। नगर के खाद बीज व्यापारी अशोक ओमप्रकाश किशोर धनोतिया (उमरिया वाले) शामगढ़ की पूज्य माताजी श्रीमती नर्मदा बाई धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री मनोहरलालजी धनोतिया के देवलोकगमन पश्चात परिवार जनों की स्वैच्छिक सहमति से भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिम प्रांत शाखा शामगढ़ के माध्यम से इस सत्र का 17 वा नेत्रदान संपन्न हुआ निश्चित रूप से इस नेत्रदान से स्व. माताजी रंग पंचमी के पर्व पर दो अंधेर जिंदगी में रोशनी रंग रूपी उजाला दे गई ।

नेत्र उत्सर्जन का कार्य परिषद के चिकित्सा प्रभारी डॉ अमित धनोतिया एम डी एवं डॉ गोपालकृष्ण वर्मा ने सफलतापूर्वक किया एवं उत्सर्जित नेत्र गोमाबाई नेत्रालय नीमच भेजे गए ।

भारत विकास परिषद शाखा शामगढ़ अध्यक्ष महेश मांदलिया ने परिवार का आभार व्यक्त किया नेत्रदान के साक्षी परिषद के वरिष्ठ मनोज जैन कृष्णकांत रत्नावत प्रभारी मुकेश दानगढ़ कृष्णकांत विश्वकर्मा सहित परिवार के शिवनारायण धनोतिया राजेंद्र धनोतिया दिनेश धनोतिया नवीन धनोतिया कैलाशचंद मुजावदिया दुर्गेश धनोतिया सुनील संघवी दशरथ पाटीदार एवं समाज जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}