मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 06 मार्च 2026 शुक्रवार

/////////////////////////////////////

स्कूल के कार्य बेहतर, फिट इंडिया में स्कूल को शामिल करें : सचिव श्री मिश्रा

पीएमश्री स्कूल बूढ़ा एवं केंद्रीय विद्यालय मंदसौर का किया निरीक्षण

मंदसौर 5 मार्च 26/ सचिव पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड भारत सरकार श्री अंजन कुमार मिश्रा ने गुरुवार को पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल बूढ़ा तथा केंद्रीय विद्यालय मंदसौर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर बच्चों और शिक्षकों से संवाद किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सचिव श्री मिश्रा ने स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स लैब का निरीक्षण करते हुए प्रयोगों की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों से पढ़ाई और प्रयोगात्मक कार्यों के संबंध में चर्चा की। कंप्यूटर कक्ष में विद्यार्थियों द्वारा की जा रही कोडिंग के बारे में भी जानकारी ली और आधुनिक तकनीक के उपयोग को सराहा। उन्होंने बच्चों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में भी चर्चा करते हुए शिक्षा में इसके महत्व को समझा।

उन्होंने खेल एवं क्रीड़ा कक्ष का अवलोकन कर बच्चों को खेल गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि स्कूल को फिट इंडिया अभियान से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि विद्यार्थी नियमित रूप से खेलकूद गतिविधियों में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय, संगीत कक्ष, हर्बल गार्डन तथा स्कूल परिसर का भी भ्रमण किया। हर्बल गार्डन में पौधों की टैगिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, प्रसाधन कक्षों की साफ-सफाई और मिड-डे मील की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। किचन शेड में भोजन बनाने वाले कुक से चर्चा कर भोजन के मीनू और डाइनिंग व्यवस्था की जानकारी ली।

===============

इंडिया पोस्ट पार्सल पिकअप एवं बुकिंग सेवा का हुआ शुभारंभ

मंदसौर 5 मार्च 26/ अधीक्षक डाकघर मंदसौर संभाग श्री चंद्रेश कुमार जैन द्वारा बताया गया कि मंदसौर में डाक विभाग द्वारा “इंडिया पोस्ट पार्सल पिकअप एवं बुकिंग सेवा” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस सेवा के माध्यम से अब आमजन, व्यापारी, संस्थान एवं फर्म एक कॉल कर अपने पार्सल की बुकिंग करवा सकेंगे। डाक विभाग द्वारा घर से पार्सल पिकअप की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। यह सेवा वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। डाक विभाग की ईमानदार एवं भरोसेमंद सेवाओं के कारण आमजन का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। नई सेवा से व्यापारियों और नागरिकों को तेज व सरल पार्सल सेवा का लाभ मिलेगा। शुभारंभ के अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से 50 पार्सल पिकअप कर बुक किए गए। इस पहल से डाक विभाग की सेवाएं और अधिक सुलभ तथा प्रभावी बनेंगी। कार्यक्रम में डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन भी विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया।

===========

एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी, बेटियों को गंभीर बीमारियों से बचाने का सशक्त माध्यम : जिला प्रशासन

मंदसौर 5 मार्च 26/ जिला प्रशासन द्वारा जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी बेटियों को एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। यह वैक्सीन महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव का प्रभावी और सुरक्षित माध्यम है।

जिला प्रशासन ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है, लेकिन समय पर एचपीवी टीकाकरण से इससे काफी हद तक बचाव संभव है। यह वैक्सीन वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए यह टीका विशेष रूप से लाभकारी है। समय पर वैक्सीन लगवाने से भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा काफी कम हो जाता है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसे लेकर किसी प्रकार की भ्रांति या डर रखने की आवश्यकता नहीं है। टीकाकरण से हल्का दर्द या बुखार जैसी सामान्य प्रतिक्रिया हो सकती है, जो कुछ समय में स्वतः ठीक हो जाती है।

जिले के सभी शासकीय अस्पतालों एवं चयनित स्वास्थ्य केंद्रों पर यह वैक्सीन उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों और समुदाय स्तर पर भी जागरूकता अभियान चला रही है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं तक इस महत्वपूर्ण टीकाकरण का लाभ पहुंचाया जा सके।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे जागरूक बनें और अपनी बेटियों के उज्ज्वल व स्वस्थ भविष्य के लिए एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं। यह एक छोटा सा कदम है, जो भविष्य में बड़ी बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

“स्वस्थ बेटी – सुरक्षित भविष्य” के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और समाज में भी वैक्सीन के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाएं।

===============

भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती का रजिस्‍ट्रेशन 1 अप्रैल तक

मंदसौर 5 मार्च 26 / मध्‍यप्रदेश शासन ग्रह विभाग सचिव द्वारा बताया गया कि अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती का रजिस्‍ट्रेशन 1 अप्रैल 2026 तक होगा। अधिक से अधिक उम्‍मीदवार अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए अपना रजिस्‍ट्रेशन करवाएं।

=================

सहकारी बैंकों के माध्यम से कृषकों को अल्पकालीन ऋण पर मिल रहा ब्याज अनुदान

सरकार ने ब्याज अनुदान के लिए इस वर्ष किया 720 करोड़ रुपये का प्रावधान

मंदसौर 5 मार्च 26/ प्रदेश में वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य शासन द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा खेती-किसानी से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

सीईओ सहकारी बैंक श्री सुनील कच्छावा ने बताया कि सहकारी बैंकों के माध्यम से मध्यप्रदेश में कृषकों को अल्पकालीन फसल ऋण, कार्यशील पशुपालन पूंजी एवं मत्स्य पालन कार्यशील पूंजी के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत समय पर ऋण अदायगी करने वाले कृषकों को केंद्र सरकार द्वारा 4.50 प्रतिशत तथा राज्य सरकार द्वारा 5.50 प्रतिशत की ब्याज सहायता प्रदान की जाती है, जिससे किसानों को प्रभावी रूप से शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण का लाभ मिल पाता है।

राज्य शासन द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में भी पूर्व वर्षों की तरह इस योजना को निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष प्रदेश में किसानों को इस योजना का लाभ देने के लिए 720 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत यह योजना किसानों को खेती, पशुपालन एवं मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है तथा इससे प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

खाड़ी देशों में रह रहे म.प्र. के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली और भोपाल में कंट्रोल रूम स्थापित

मंदसौर 5 मार्च 26 / म.प्र. शासन ने मध्य-पूर्व देशों की वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को देखते हुए खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की है।

खाड़ी देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन, इत्यादि के लिए गये प्रदेश के निवासी वर्तमान परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिये कंट्रोल रूम में दूरभाष नम्बर – 011-26772005, व्हाट्सऐप नम्बर – 9818963273, ई-मेल आई.डी. – mphelpdeskgulf@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम की सहायता से मध्यप्रदेश शासन द्वारा संबंधितों को भारत सरकार एवं संबंधित अन्य एजेंसियों से संपर्क करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

भोपाल वल्लभ भवन में भी स्थापित किया गया कंट्रोल रूम

म.प्र. के निवासियों की सुविधा के लिये भोपाल के वल्लभ भवन (मंत्रालय) में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रदेश के नागरिक आवश्यक सहायता के लिये नई दिल्ली के अतिरिक्त भोपाल कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0755-2708055, 0755-2708059, व्हाट्सऐप नंबर +917648862100 और sderf.vbsr@gmail.com पर संपर्क कर सकते है। सभी से अनुरोध है कि आवश्यक मदद के लिये नई दिल्ली या भोपाल कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।

===============

फांसी के फंदे पर लटकी महिला, मौत

टकरावद :-नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के झारडा चौकी अंतर्गत मीणा की मंशाखेड़ी मे महिला द्वारा आत्महत्या कर ली महिला व उसके पति दोनों मजदूरी करने के लिए 20 दिन पहले यहां आये थे व बालूराम मीणा के फार्म हॉउस पर मजदूरी करते थे

मनासा क्षेत्र के बंजारी निवासी श्यामाबाई पति कमलेश भील ने पलाश के पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली दोनों पति पत्नी मजदूरी के लिए कुछ दिन से मीणा की मंशाखेड़ी आये थे कल शाम को महिला शौच करने गई व वापिस नहीं लोटी तो इधर उधर तलाश की तो पता चला की महिला पलाश के पेड़ पर लटकी हुई है जिसकी जानकारी पुलिस को दी पुलिस महिला के शव को मंदसौर ले जाकर पोस्टमार्टम करवाया

======================

गरोठ नीमच फॉरलेन 1332.80 करोड़ की लागत से बनेगा नीमच से गरोठ तक 4 लेन रोड, भारतमाला एक्सप्रेस हाइवे से जुडे़गा

1 चंबल नदी पर 534 करोड़ का हाईलेवल ब्रिज प्रस्तावित, 125 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

2 मंदसौर–गरोठ की दूरी 60 किमी घटेगी, गांधी सागर बैक वाटर पर बनेगा विशाल पुल

3 3 लाख आबादी को बारहमासी यातायात सुविधा, संजीत में बनेगा उच्चस्तरीय पुल

4 नाव-स्टीमर के जोखिम से मिलेगी मुक्ति, चंबल पर बनेगा आधुनिक ब्रिज

5 एमपी–राजस्थान कनेक्टिविटी मजबूत करेगा संजीत-गरोठ पुल प्रोजेक्ट

मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा मंदसौर जिले के ग्राम संजीत, टिडवास, धुलेरा, मोरडी, गरोठ मार्ग पर चंबल नदी (गांधी सागर बैक वाटर) पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत 53,416.38 लाख रुपये (लगभग 534 करोड़ रुपये) निर्धारित की गई है। कार्य का दायित्व लोक निर्माण विभाग, सेतु संभाग उज्जैन के कार्यपालन यंत्री को सौंपा गया है।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से संजीत टिडवास से मोलाखेड़ी खुर्द तक आवागमन के लिए पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। वर्तमान में उ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}