Uncategorized

उद्यानिकी महाविद्यालय मंदसौर ने ग्वालियर कृषि सम्मेलन में हासिल किया प्रथम स्थान

उद्यानिकी महाविद्यालय मंदसौर ने ग्वालियर कृषि सम्मेलन में हासिल किया प्रथम स्थान

मन्दसौर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर में 22 से 24, फरवरी को आयोजित कृषि मंथन और कृषि सम्मेलन सह थिंक टैंक मीट में स्टॉल प्रदर्शनी में उद्यानिकी महाविद्यालय, मंदसौर के सहायक प्राध्यापक डॉ. बी.के. कचोली, डॉ. अनुज कुमार एवं डॉ. के. सी. मीणा एवं टीम ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।इसी कार्यक्रम में उद्यानिकी महाविद्यालय, मंदसौर के तीन छात्रों अनुज नाथ चौहान, अमर चडार और सत्यम प्रजापति को भारतीय कृषि एवं अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के एग्री-टेकाथियन में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।

पोस्टर प्रस्तुतिकरण में जयवीर साहू और फ्लोरिकल्चर विभाग की टीम का पोस्टर पहले स्थान पर रहा तो वहीं पलक जैन फल विज्ञान विभाग की टीम ने पोस्टर प्रस्तुतिकरण में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।इन तीनों उपलब्धियों के लिए महाविद्यालय के अधिष्ठाता आदरणीय डॉ. दीपक हरि रानडे ने पूरी महाविद्यालय टीम को बधाई दी, उन्होंने ये भी कहा की यह उपलब्धि महाविद्यालय को बहुत ही गौरवान्वित करने वाली है। अधिष्ठाता जी ने जो छात्र राष्ट्रीय एग्री-टेकाथियन प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है उन्हें अग्रिम शुभकामनायें दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}