झालावाड़पचपहाड़ (Pachpahar)

भारत विकास परिषद का 140 वां नेत्र रोगी चयन शिविर 22 फरवरी को

भारत विकास परिषद का 140 वां नेत्र रोगी चयन शिविर 22 फरवरी को

भवानीमंडी। सेवा और समर्पण की मिसाल बन चुकी भारत विकास परिषद द्वारा आगामी 22 फरवरी, रविवार को शहर में विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं रोगी चयन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन श्रीमती सुशीला गुप्ता की स्मृति में, प्रदीप गुप्ता एवं नवरत्नमल गुप्ता मेमोरियल फाउंडेशन, मुंबई के सहयोग से किया जा रहा है।

शाखा अध्यक्ष एडवोकेट हेमराज शर्मा, शाखा सचिव आदित्य नाहर एवं नेत्रदान प्रभारी कमलेश गुप्ता दलाल ने बताया कि परिषद की मासिक श्रृंखला का यह 140वां शिविर सीताराम धर्मशाला में आयोजित होगा।

चयनित मरीजों का होगा निशुल्क ऑपरेशन-

शिविर में जांच के दौरान जिन मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य पाया जाएगा, उन्हें बस द्वारा भारत विकास परिषद चिकित्सालय, कोटा ले जाया जाएगा। वहां दक्ष चिकित्सकों द्वारा आईओएल फैको पद्धति से आधुनिक तकनीक द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा।

परिषद की ओर से बताया गया कि ऑपरेशन से जुड़ा समस्त व्यय—कैटरेक्ट सर्जरी लैंस प्रत्यारोपण दवाइयां ऑपरेशन शुल्क आने-जाने की व्यवस्था ठहरने एवं भोजन की सुविधा पूरी तरह निशुल्क रहेगी।

13 वर्षों से निरंतर सेवा:-

नेत्र चिकित्सा प्रभारी महेश शर्मा, उमाशंकर पोरवाल एवं मनमोहन जायसवाल के अनुसार परिषद पिछले 13 वर्षों से लगातार प्रत्येक माह नेत्र शिविर आयोजित कर रही है। अब तक आयोजित 139 शिविरों में 32,074 मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच की जा चुकी है, जबकि 9,929 मरीजों के सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन कर रिकॉर्ड सेवा कार्य किया गया है।

परिषद पदाधिकारियों ने क्षेत्र के जरूरतमंद नेत्र रोगियों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}