14 वर्षीय किशोरी का अपहरण दो माह बाद भी पुलिस के खाली हाथ, पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
14 वर्षीय किशोरी का अपहरण दो माह बाद भी पुलिस के खाली हाथ, पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
गोरखपुर पीपीगंज थाना क्षेत्र में 14 नवंबर 2025 को हुई 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण की घटना को दो माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक न तो लड़की को बरामद कर पाई है और न ही आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की है। पीड़ित परिवार ने इस लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तत्काल न्याय की गुहार लगाई है।नगर पंचायत पीपीगंज के कोल्हुआ वार्ड नंबर 7, लोहिया नगर निवासी सलीम पुत्र हनीफ ने मुख्यमंत्री को लिखे प्रार्थना-पत्र में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को उसी गांव के एक शादीशुदा व्यक्ति ने 14 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 11 बजे बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी पहले से विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं।परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल पीपीगंज थाने में लिखित रूप से दी गई थी, लेकिन अब तक न तो किशोरी का पता चला है और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थना-पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि अपहरण में कुछ अन्य लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है, जिन्होंने आरोपी की मदद की।पीड़ित पिता सलीम ने बताया, “दो महीने बीत जाने के बाद भी बेटी का कोई अता-पता नहीं मिलना पूरे परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक है। हमारी बेटी की सुरक्षित बरामदगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की हैं।”



