उज्जैन

इम्पीरियल इंटरनेशन स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ ।

इम्पीरियल इंटरनेशन स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ ।

असलम खान – संस्कार दर्शन, खाचरोद

दिनांक 12.02.26 को माननीय अध्यक्ष पी.सी. गुप्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन के निर्देशानुसार एवं प्रथम जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति खाचरोद श्रीमती नीतूकांता वर्मा के मार्गर्दशन में तहसील विधिक सेवा समिति खाचरोद द्वारा इंम्पीरियल इंटरनेशनल स्कूल खाचरौद में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें द्वितीय जिला न्यायाधीश नीरज शर्मा, शैफाली सिंह वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश, अपर लोक अभियोजन रजनीश उपाध्याय द्वारा बच्चों को विधिक रूप से साक्षर किया गया। आयोजित शिविर में सर्वप्रथम स्कूल के प्राचार्य सरिश जोश एवं उपप्राचार्य मिनी जोश द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्च भेंट कर किया गया। अपर लोक अभियोजक रजनीश उपाध्याय द्वारा बच्चों को यातायात के नियम के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी प्रदान की गई। उसके पश्चात शैफाली सिंह व्यवहार न्यायाधीश द्वारा बेसिक लॉ और व्यवस्थित दैनिक चर्या का जीवन में महत्व को बताते हुए कहा की बच्चों के जीवन में अनुशासन की विशेष आवश्यकता है। द्वीतीय जिला न्यायाधीश नीरज शर्मा द्वारा बताया गया कि बच्चों को अपने जीवन को सुदृढ़ कैसे बनाये तथा देश हित, समाज हित में किस प्रकार से कार्य करना चाहिए एवं अपने जीवन को उंचाईयों तक पहुचाने के लिये किस तरह से कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। प्रथम जिला न्यायाधीश नीतूकांता वर्मा द्वारा बच्चों को साईबर क्राईम के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा साईबर क्राईम से होने वाले अपराधों के बारे में, मोबाईल के दूरुपयोग तथा विधिक रुप से साक्षर होने के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्राचार्य साजिश जोश द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त कर उपस्थित अतिथिगण द्वारा दी गई जानकारी को सभी बच्चों को अपने जीवन में चरितार्थ करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}