
श्रीमती परमार विद्यार्थियों में सर्वश्रेष्ठ गुण निखारने में पारंगत विद्यार्थी इनकी अनुभूति – निगम
शासकीय हाईस्कूल लुनी ने विद्यार्थी और शिक्षिका का जन्मोत्सव मनाया
✍️ राजेन्द्र देवड़ा
आलोट। हिन्दी साहित्य प्रेमी, शिक्षण के प्रति समर्पण, विद्यार्थियों में सर्वश्रेष्ठ गुण निखारने की कला, विद्वत्ता, दक्षता, शील, सङ्कान्ति (स्नेहभाव), धैर्य, ज्ञान और अनुशासन क्षमता जैसे अनेकों विद्यमान अद्भुत गुण श्रीमती वर्षा परमार को एक सफल शिक्षक बनाते हैं और विद्यार्थी इन्ही अद्भुत गुणों से देखकर सिखकर अनुभूत होकर अपने जीवन को संवारने में निहित होते हैं।
उक्त वक्तव्य विकासखण्ड आलोट के शासकीय हाईस्कूल लुनी में आयोजित अतिथि शिक्षक वर्षा परमार और कक्षा नौवीं की छात्रा अंकिता चौधरी के जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्य अखिलेश कुमार निगम ने कहें। विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकों एवं बच्चों ने मिलकर वरिष्ठ अतिथि शिक्षिका परमार और कक्षा नौवीं की छात्रा अंकिता चौधरी के जन्मदिन के संदर्भित शाला परिसर में एक संक्षिप्त आयोजन किया। इस अवसर पर वर्षा परमार और छात्रा अंकिता चौधरी के द्वारा सर्वप्रथम माॅं सरस्वती का पूजन आराधन आरती की गई। सामूहिक सरस्वती वंदना उपरांत सभी शिक्षको और विद्यार्थियों ने वर्षा परमार के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। छात्रा अंकिता के सरल सौम्य अनुशासित कर्तव्यपरायण व्यवहार की प्रशंसा की गई। दोनो विद्यार्थी और शिक्षिका को जन्म दिवस की मधुर शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए शाला परिवार द्वारा पगड़ी व केसरिया अंग वस्त्र धारण करवाकर कलम व स्मृति संकेतन भेंट किया गया। भारतीय पद्धति अनुसार निर्मित सात्विकता से परिपूर्ण केक वर्षा परमार और अंकीता चौधरी द्वारा काटा गया तथा वितरण किया गया। शिक्षकद्वय प्रभुलाल यादव, राधेश्याम मीणा, कमलसिंह सोलंकी, रजनीश कुमार, जुनैद खान और परिचारक शिवलाल बारिया सहीत समस्त विद्यार्थियों और ग्राम वासियों ने शिक्षिका परमार और छात्रा अंकिता चौधरी को स्वस्थ मस्त व्यस्त जीवन में उत्तरोत्तर उन्नति तथा उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन कमलसिंह सोलंकी द्वारा किया गया।



