राजस्थानकोटारेलवे

 उधना–अयोध्या कैंट–उधना विशेष ट्रेन का संचालन

यह गाड़ी कोटा मंडल के भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी एवं बयाना स्टेशनों से होकर गुजरेगी

कोटा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा उधना–अयोध्या कैंट–उधना विशेष ट्रेन का एक-एक फेरा संचालित किया जा रहा है। यह विशेष गाड़ी कोटा मंडल के भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी एवं बयाना स्टेशनों से होकर संचालित होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09097 उधना–अयोध्या कैंट विशेष ट्रेन उधना से प्रत्येक मंगलवार 10, 17 एवं 24 फरवरी तथा 3, 10, 17 एवं 24 मार्च 2026 को 07.25 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी भवानीमंडी 16.23/16.25 बजे, रामगंजमंडी 16.45/16.47 बजे, कोटा 18.10/18.20 बजे, सवाई माधोपुर 19.33/19.35 बजे, गंगापुर सिटी 20.20/20.25 बजे एवं बयाना 22.08/22.10 बजे ठहराव लेते हुए अगले दिन 11.30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09098 अयोध्या कैंट–उधना विशेष ट्रेन अयोध्या कैंट से प्रत्येक बुधवार 11, 18 एवं 25 फरवरी तथा 4, 11, 18 एवं 25 मार्च 2026 को 13.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन बयाना 01.53/01.55 बजे, गंगापुर सिटी 02.45/02.50 बजे, सवाई माधोपुर 03.40/03.42 बजे, कोटा 05.40/05.50 बजे, रामगंजमंडी 06.43/06.45 बजे एवं भवानीमंडी 07.08/07.10 बजे ठहराव लेते हुए उसी दिन 17.30 बजे उधना पहुंचेगी।

इस विशेष गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2 डिब्बे, शयनयान श्रेणी के 18 डिब्बे एवं सामान्य श्रेणी के 2 डिब्बों सहित कुल 24 कोच होंगे।

यह गाड़ी मार्ग में उधना, सूरत, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, गोधरा, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, इदगाह, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ जंक्शन, बाराबंकी जंक्शन एवं अयोध्या कैंट स्टेशनों पर ठहरेगी।

यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}