
रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चद्रांवत जडवासा
कालूखेड़ा में भगवान श्री देवनारायण जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत
जड़वासा। ग्राम कालूखेड़ा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री विष्णु के अवतार भगवान श्री देवनारायण जी के 1114 के जन्मोत्सव पर भगवान श्री देवनारायण मंदिर कालूखेड़ा से डीजे पर भजनों की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई जिसमें इस शोभायात्रा में भगवान की झाकी में विराजित कर पूरे गांव के सभी गलियों और मोहल्ले में होते हुए इस झाकी की शोभायात्रा को निकाली गई।जिसमें कई जगह पुष्प वर्षा के साथ फूलों से स्वागत जगह जगह किया गया और सभी ने इस जन्मोत्सव में ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया माता बहने और भाइयों सभी समाजजनों ने आनंद लिए
साथ ही ग्राम कालूखेड़ा के गांधी चौराह पर मध्य प्रदेश भाजपा कार्य समिति श्री केके सिंह कालूखेड़ा अन्य युवा साथियो के द्वारा पुष्प और फूलों से स्वागत इस शोभायात्रा का फटाखों से जगदीश घटोड़ द्वारा स्वागत किया गया इस शोभायात्रा का समापन भगवान श्री देवनारायण मंदिर पर किया उसके बाद भगवान की महाआरती के पश्चात महा प्रसादी का आयोजन किया गया और भगवान श्री देवनारायण मंदिर के पुजारी लक्ष्मीनाराय धनगर संजय चौधरी जगदीश चौधरी विष्णु धनगर कचरुलाल धनगर नागेश्वर घटोड विकाश धनगर सुमित धनगर प्रकाश धनगर गौरव धनगर ईश्वरलाल धनगर बाबूलाल धनगर कमलेश धनगर बद्रीलाल धनगर भंवरलाल विनोद धनगर दशरथ धनगर लालू धनगर भंवरलाल किशोर लाल धनगर लक्ष्मण धनगर जगदीश जी घंटोंड प्रभुलाल धनगर शिवलाल धनगर आदि की उपस्थिति रही।



