स्वर्गीय श्री हरिवल्लभजी कि स्मृति चिरस्थाई करते हुए धनोतिया परिवार ने कराया नेत्रदान संपन्न

भारत विकास परिषद शामगढ़ के माध्यम से इस सत्र का 14 वां नेत्रदान
शामगढ़/ मेलखेड़ा
पोरवाल समाज मेलखेड़ा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं लक्ष्मीनारायणजी धनोतिया स्वर्गीय रामनिवासजी धनोतिया के छोटे भाई तथा स्वर्गीय रामगोपालजी धनोतिया के बड़े भाई सा श्रीमान हरिवल्लभजी धनोतिया का आज अस्वस्थता के कारण स्वर्गवास हो गया आपके दामाद महेशजी पोरवाल की प्रेरणा एवं आपके सुपुत्र भारत विकास परिषद सदस्य समीरजी धनोतिया तथा परिवार की सहमति से नेत्रदान जैसा पुनीत कार्य किया गया
भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिम प्रांत शाखा शामगढ़ का यह इस सत्र का यह 14 वां नेत्रदान था नेत्र उत्सर्जन का कार्य परिषद के डॉ अमित धनोतिया एम डी एवं डॉ गोपालकृष्ण वर्मा ने किया तथा उत्सर्जित नेत्र प्राइवेट वाहन द्वारा गोमाबाई नेत्रालय नीमच भेजे गए जहां पर कल निश्चित रूप से दो लोगों को रोशनी प्राप्त होगी
भारत विकास परिषद अध्यक्ष महेश मांदलिया नेत्रदान प्रभारी मुकेश दानगढ़ पूर्व सचिव रमेश मेहता सहित रामगोपाल जी सेठिया सत्यनारायण जी सेठिया मामाजी धनोतिया परिवार के गोविंदजी धनोतिया सुरेशजी धनोतिया हितेशजी धनोतिया परिवारजन नगर वासी एवं समाजजन उपस्थित रहे
अमर नेत्रदानी स्वर्गीय श्री हरिवल्लभजी धनोतिया सा की अंतिम यात्रा कल सुबह 10:00 बजे निवास स्थान मेल खेड़ा से निकलेगी


