कार्रवाईझालावाड़पचपहाड़ (Pachpahar)

कार की नंबर प्लेट बदल बदल करते थे डोडा पाउडर की तस्करी, खेत पर कारखाने से जप्त किया 96.300 किलो डोडा चूरा पाउडर , आरोपी हुए फरार

कार की नंबर प्लेट बदल बदल करते थे डोडा पाउडर की तस्करी, खेत पर कारखाने से जप्त किया 96.300 किलो डोडा चूरा पाउडर , आरोपी हुए फरार

भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) भवानीमंडी सर्किल के मिश्रौली थाना अंतर्गत छान का खेड़ा गांव में एक खेत पर बुधवार को पुलिस ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ डोडा चूरा का पाउडर बनाकर उसको पैकिंग करने का कारखाना पकड़ा । मौके पर पुलिस ने 96 किलो 300 ग्राम पिसा हुआ और बिना पिसा हुआ अफिम डोडा चुरा जप्त किया साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहन दो कार एवं एक देक्टर के अलावा एक पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस ,इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा व कटटों की सिलाई मशीन को भी किया जप्त किया गया । मौके से दो आरोपित गोरधनसिंह और शम्भुसिंह फरार हो गये ।

भवानीमंडी वृत्ताअधिकारी प्रेमकुमार चौधरी ने बताया कि 21 जनवरी को मिश्रौली थाना अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी थाना क्षेत्र के छान का खेड़ा गांव से अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा की तस्करी की जाती है । पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए माल छान का खेड़ा में गोरधन सिंह के खेत पर दबिश देकर अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा मय इलेक्ट्रोनिक कांटा व कटटो की सिलाई की मशीन, एक कार MAGNITE रजिस्ट्रेशन नं. RJ19CP5899, एक कार बिना नम्बरी हुण्डई AURA, एक ट्रैक्टर बिना नम्बरी फार्म टेक, एक पिस्टल मय दो जिन्दा कारतुस को जप्त किया । मौके से दोनों आरोपी फरार हो गए ।

पुलिस टीम का गठन कर कार्रवाई को अंजाम दिया :-

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा के निर्देशन एवं श्री प्रेमकुमार आरपीएस वृताधिकारी वृत भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन मे सुरेन्द्रसिंह थानाधिकारी थाना मिश्रोली के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया जाकर माल मोजा छान का खेडा के गोरधनसिंह व शम्भुसिंह के खेत कुआं पर दबिश दी गई ।

पुलिस ने जप्त की दो कारे उनकी नम्बर प्लेटे मिली सात :

पुलिस ने बताया कि मौके पर से दो कारे जप्त की गई जिनमे एक कार MAGNITE रजिस्ट्रेशन नं.RJ19CP5899 व तीन नम्बर प्लेट RJ20CL3698,

आरजे01सीएफ0297, आरजे01सीएफ3469 मिली ।

दूसरी अन्य कार एक कार बिना नम्बरी हुण्डई AURA मे चार नम्बर प्लेटे RJ14TF9849, RJ20CK5610,

आरजे19सीपी0208,एमपी04जेडएफ2385 मौके से मिली ।ज्यादा नंबर प्लेट मिलने से यह अंदेशा लगाया जा सकता है कि तस्कर नंबर प्लेटे बदलकर तस्करी करते थे

पुलिस द्वारा मौके से जप्त की गई सामग्री का विवरण:-

01. अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा 96.300 किलो ग्राम

02. कटटो की शिलाई की मशीन 01 नग

03. एक कार MAGNITE रजिस्ट्रेशन नं. RJ19CP5899 व तीन नम्बर प्लेट RJ20CL3698,

आरजे01सीएफ0297, आरजे01सीएफ3469

04. एक कार बिना नम्बरी हुण्डई AURA मे चार नम्बर प्लेटे RJ14TF9849, RJ20CK5610,

आरजे19सीपी0208,एमपी04जेडएफ2385

05. एक ट्रैक्टर बिना नम्बरी फार्म टेक

06. एक पिस्टल मय दो जिन्दा कारतुस

फरार आरोपी :– 01. गोरधनसिंह पुत्र श्री सौदानसिंह जाति सौन्धिया राजपुत निवासी छान का खेडा थाना मिश्रोली जिला झालावाड (राज.) 02. शम्भुसिंह पुत्र श्री नैनसिंह जाति सौन्धिया राजपुत निवासी छान का खेडा थाना मिश्रोली जिला झालावाड (राज.)

पुलिस थाना टीम विवरण जिन्होंने कार्रवाई करने में अहम योगदान दिया :- श्री सुरेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना मिश्रोली, श्री भगवान लाल सउनि ,श्री घनश्याम कानि. 937, श्री बलराम कानि. 1484, श्री सूरज कानि. 1594 ,श्री सचिन कानि.868, श्री श्री रामनिवास कानि. 887 , श्री धुडाराम कानि. 545 , श्री मुकेश कुमार कानि 1338, श्री हनुमान कानि 1567

पुलिस थाना पगारिया टीम विवरणः- श्री किशोर सिंह थानाधिकारी थाना पगारिया,  श्री सुभाष हैडकानि. 1596 , श्री किशनाराम कानि. 534, श्री महिपाल सिंह कानि. 1550

विशेष भूमिकाः 1. श्री अरविंद कानि. ड्राइवर 36 वृत्त कार्यालय भवानीमंडी,  श्री अजय कुमार कानि. 1533 वृत्त कार्यालय भवानीमंडी,. श्री सूरज कानि. 1594 पुलिस थाना मिश्रोली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}