
बिल्लो रानी” पर डांस करने पर दो को जेल भेजा, पति की मौजूदगी में दोस्त के साथ डांस करती दिखी महिला
जिले के दलौदा थाना क्षेत्र में रविवार रात आपत्तिजनक गतिविधियों के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को जेल भेज दिया। तेज आवाज में फिल्मी गानों पर नाचने और मुजरा जैसी गतिविधियों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वेटरनरी डॉक्टर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया था।
मामला दलौदा के अंबिका नगर क्षेत्र का है, जहां सुनील टेलर के मकान में किराए से रह रहे दंपती के यहां देर रात तेज साउंड पर “बिल्लो रानी कहो तो अभी जान दे दूं” और “राणा जी मुझे माफ करना” जैसे गानों पर नाच-गाना किया जा रहा था। पड़ोसियों के अनुसार, यह गतिविधियां खुले तौर पर मुजरे जैसी लग रही थीं, जिससे क्षेत्र में शांति भंग हो रही थी।
शिकायत के बाद पुलिस सभी को थाने लेकर पहुंची। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट ने आरोपी रमेश भील और अनिल कीर को शांति भंग के आरोप में जेल भेजने के आदेश दिए। वहीं महिला को न्यायालय से रिहा कर दिया गया। फिलहाल दोनों आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक शांति भंग करने और अशोभनीय गतिविधियों को लेकर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पति की मौजूदगी में दोस्त के साथ डांस करती दिखी महिला
दलौदा के अंबिका नगर क्षेत्र में रविवार देर रात एक किराए के मकान में मुजरा जैसी गतिविधियों की सूचना से हड़कंप मच गया। तेज संगीत और नाच-गाने से परेशान रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो सुनील टेलर के मकान में किराए से रह रहे दंपती के घर पर महिला अपने पति के दोस्त के साथ “बिल्लो रानी” और “राणा जी माफ करना” जैसे गानों पर डांस करती मिली, जबकि पति भी वहीं मौजूद था। पुलिस ने एक युवती समेत दो पुरुषों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों में पति अनिल कीर (निवासी भीलवाड़ा) और उसका दोस्त रमेश भील (निवासी दलौदा) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रमेश भील पशु चिकित्सक है और पशुपालन विभाग में पदस्थ है।
============



