मंदसौर जिला

श्री दुधाखेडी माताजी मंदिर के दान पात्र की गणना का कार्य हुआ दो दिनों मे सम्पन्न

दो दिवस मे गणना समापन के साथ आंकड़ा पंहुचा 48 लाख 87 हजार 150 रु., एक 500 साउथ कोरियन अमेरिकन मुद्रा भी प्राप्त

💢💢💢💢💢💢💢💢💢💢

✍🏼पं.ब्रजेश की कलम

श्री दुधाखेडी माताजी/ गरोठ-भानपुरा क्षेत्र के प्रसिद्ध आरोग्य धाम श्री दुधाखेडी माताजी मंदिर के दान पात्रों को मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष एस. डी.एम गरोठ राहुल चौहान के आदेशनुसार मंदिर प्रबंध समिति सचिव प्रभारी तहसीलदार भानपुरा विनोद शर्मा की निर्देशन मे मंगलवार एवं बुधवार दो दिवस ग्राम पटवारी नितिन सिंह द्वारा खोले गए थे।

अधिक जानकारी देते हुए मंदिर लेखापाल नरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दिवस मंगलवार की गणना मे 32 लाख 78 हजार 800 रुपये तो दूसरे अंतिम दिवस बुधवार को 16 लाख 8 हजार 350 रुपये नोट तथा 1 लाख 50 हजार रुपये चिल्लर की गणना का कार्य किया गया ।इस प्रकार दो दिवस मे गणना का अंतिम आंकड़ा 48 लाख 87 हजार 150 रुपये रहकर गणना का कार्य का समापन बुधवार को कर दिया गया।

इस बार गणना कार्य मे दान पात्र से एक साउथ कोरियन अमेरिकन 500 मुद्रा भी प्राप्त हुई जिसे आधिकारिक आदेश पर सुरक्षित कर लिया गया है। गणना कार्य का निरीक्षण तहसीलदार भानपुरा विनोद शर्मा ने किया।

दो दिवस दान पात्र गणना का कार्य राजस्व विभाग भानपुरा नव पटवारी गण,महिला ,पुरुष ,महिला बाल विकास आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता, भानपुरा तहसील के समीपस्थ ग्रामो के पुरुष,महिला कोटवार, बैंक कर्मचारियों, मंदिर व्यवस्थापक रामेश्वर शर्मा, मंदिर पुजारी घनश्याम नाथ योगी आत्मा राम योगी ,ग्राम कोटवार परमानन्द शर्मा, मनोहर नाथ योगी, मंदिर कर्मचारी रमेश चंद्र द्विवेदी,जगदीश नाथ योगी, नारायण मेघवाल,गोविन्द योगी, पप्पु नाथ योगी , चुतुर्भुज प्रजापति, मंदिर सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया।

गणना के उपरांत राशी को सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा गरोठ के सहायक प्रबंधक नितेश अग्रवाल को सुपर्द किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर गणना कार्य की रिकार्डिंग सी.सी.टीवी. कैमरे के माध्यम से की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}