खेलों में इंसान या तो जीतता है या सीखता है – भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित

अध्यक्ष नगर परिषद ट्रॉफी 5 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन, फाइनल मैच ढाबला गुर्जर इलेवन ने जीता
शामगढ़। नगर के माध्यमिक विद्यालय मैदान पर आयोजित अध्यक्ष नगर परिषद ट्रॉफी 5 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन हुआ। शामगढ़ में नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अध्यक्ष नगर परिषद ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बुधवार को रोमांचक मुकाबलों और उत्साहपूर्ण माहौल के साथ हुआ।जिसका रोमांचक फाइनल मैच का खिताब ढाबला गुर्जर की टीम ने जीता बुधवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच गिरिराज मीणा इलेवन एवं वाल्मीकी कोटा के बीच खेला गया जिसमे गिरिराज मीणा इलेवन ने जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल ढाबला गुर्जर एवं महिदपुर के बीच खेला गया जिसमें ढाबला गुर्जर की टीम विजेता रही फाइनल मैच ढाबला गुर्जर और गिरिराज मीणा इलेवन के बीच हुआ जिसमें ढाबला गुर्जर की विजेता रही फाइनल मुकाबले में गिरिराज मीणा इलेवन ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 163 रन बनाये वही जवाब में ढाबला गुर्जर की टीम ने अंतिम ओवर में इस रोमांचक मैच को जीता। ज्ञात रहे टूर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार 01 लाख रुपये एवं शील्ड और द्वितीय पुरुस्कार 51 हजार रुपये एवं शील्ड मेन ऑफ द सीरीज, मेन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर, बेस्ट कैच, फेरप्ले टीम पुरुस्कार सहित अन्य पुरुस्कार अतिथियों द्वारा वितरण किये गए मैन ऑफ द सीरीज गिरिराज मीना इलेवन के शिवम हंसोती को सर्वाधिक रन बनाने हेतु शील्ड प्रदान की गई वही मेन ऑफ द मैच डाबला गुर्जर के इमरान को जिसने 75 रन बनाए उन्हें दिया गया ऑर्बिट डिजिटल की और से मोबाइल मैन ऑफ द सीरीज के रूप में दिया गया। वही नगर के समाजसेवी बालाराम शंकरलाल चौधरी, सतीश खुराना, डॉक्टर अमित धनोतिया, आशीर्वाद रिसोर्ट लालू पटेल, मुकेश दानगढ़, श्याम गुप्ता, नरेंद्र शंख चाय सहित अन्य समाजसेवियों की तरफ से कई पुरस्कार दिए गए।वही बुधवार को समापन आयोजन में मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक हरदीपसिंह डंग, विशेष अतिथि प्रवासी समुदाय मालवा प्रांत प्रमुख रवि बुंदेला, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, एवं नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव,कि अध्यक्षता में नपा उपाध्यक्ष डालीबाई जोशी, सभापति श्रीमती कृष्णा नवीन फरक्या, श्रीमती सीताबाई जांगड़े, दिलीप वाधवा, सिद्धार्थ जोशी, सिंटू धामनिया, धीरज संघवी, पार्षद फारुख मेव, भाजपा मंडल महामंत्री दरबार सिंह किलगारी, राधेश्याम महान, डॉ अमित धनोतिया, निखिल अरोरा के अतिथि में आयोजित किया गया।
टूर्नामेंट के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि खेलों में इंसान या तो जीतता है या सीखता है। हार भी जीवन में आगे बढ़ने की सीख देती है और जीत आत्मविश्वास को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की क्षमता विकसित करते हैं।
आयोजन में नगर के सेवाभावी नागरिकों द्वारा दिए गए पुरस्कारों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बलवन्त सिंह पंवार द्वारा किया गया एवं आभार मॉर्निंग क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया।
=============


