झालावाड़पचपहाड़ (Pachpahar)

भारत ही विश्व गुरु था और पुनः विश्व गुरु बनेगा: ब्रह्माकुमार राज योगी आशीष गुप्ता

युवाओं में बढ़ता नशे का चलन देश और दुनिया के लिए घातक है,

भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) वर्तमान दौर में संपूर्ण विश्व में अशांति का माहौल है चारों ओर हर व्यक्ति किसी ने किसी समस्या से सामना कर रहा है युवाओं में नशे का बढ़ता चलन देश और दुनिया के लिए घातक है, परिवारों में बढ़ता असंतोष और वैवाहिक रिश्तों में बढ़ती खटास आज की मूल समस्याएं हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि इन समस्याओं का समाधान क्या है इन निराश और हताशा को दूर करने का यदि कोई विकल्प है तो वह है अध्यात्म की शक्ति से ही संभव हैं जीवन में पुनः खुशियों का संचार करना, और भारत को पुनः स्वर्णिम भारत बनाने के लिए राजयोग ही सर्वोत्तम माध्यम है ।
उक्त विचार मंगलवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवानीमंडी द्वारा आयोजित “राजयोग से स्वर्णिम भारत की ओर” विषय पर व्याख्यान देते हुए इंदौर से पधारे मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमार राजयोगी आशीष गुप्ता ने कही. इस अवसर पर ब्रह्माकुमार आशीष भाई ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए इसके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को पुनः पुनरुत्थान हेतु उत्तरायण होने के सूत्र बताये. इंदौर से आये वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने आध्यात्मिक मूल्य पर बल देने की बात कहते हुए राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से दिव्य अनुभूति का अभ्यास कराया,इस अवसर पर नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ एम.एल. आहूजा ने कहा कि राजयोगी आशीष भाई के मुखारविंद से ज्ञान की निकली अदभुत गंगा ने सभी को एक नई ऊर्जा से धन्य कर जीवन प्रबंधन व आध्यात्मिक रहस्य का अनुभव कराया, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि आज यहां आकर जो मुझे दिव्य अनुभूति हुई है वह अलौकिक है,
उद्यमी सुरेश जैन ने कहा की आज यहां मुझे जो दिव्य अनुभूति हुई है वह मेरे जीवन का अद्भुत क्षण है, आनंद काला,नरपतसिंह नरुका, कल्याणमल सोनी,संदीप मेहता, नगर पालिका के पार्षदगण सहित कई सामाजिक, राजनीतिक एवं मीडिया जगत के लोग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित हुए अंत में समाजसेवी श्रीमती संगीता जैन ने आभार व्यक्त किया.

==============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}