मंदसौर जिलासीतामऊ
कलश पोथी यात्रा के साथ खेड़ा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानामृत प्रवाहित

कलश पोथी यात्रा के साथ खेड़ा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानामृत प्रवाहित
सीतामऊ। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ग्राम खेड़ा में गौअमृत सेवा समिति के तत्वावधान में 9 से 15 जनवरी 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है । कथा वाचन मनोज महाराज दवे के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 12.15 बजे से सायं 4.30 बजे तक होगा।
आयोजन के शुभारंभ पर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। कथा के अंतिम दिवस 15 जनवरी को दोपहर 4 बजे महाप्रसादी के साथ आयोजन का समापन होगा। इसी दिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
यह आयोजन गलियारा रोड, खेड़ा में केशरीनंदन सुंदरकांड समिति एवं समस्त ग्रामवासी खेड़ा के सहयोग से संपन्न हो रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।


