स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, विचारों और उनकी भूमिका पर हुआ निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, विचारों और उनकी भूमिका पर हुआ निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
सीतामऊ।स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. रघुवीर सिंह शासकीय महाविद्यालय सीतामऊ में “सेवा सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। सेवा सप्ताह के प्रथम दिवस में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, विचारों, और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, आज महाविद्यालय मे”स्वस्थ युवा और नशा मुक्ति” पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार वैष्णव ने अपने व्याख्यान में बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और स्वस्थ जीवन जीने के लिए नियमित व्यायाम, योग और पौष्टिक आहार को अपनाएं।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ माया पंत श्री पंकज पाटीदार, राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी और महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की l



