देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

डॉ. शांतनु दूबे के आकस्मिक निधन पर कृषि विज्ञान केंद्र पर भावपूर्ण शोक सभा

डॉ. शांतनु दूबे के आकस्मिक निधन पर कृषि विज्ञान केंद्र पर भावपूर्ण शोक सभा

 

गोरखपुर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (ATARI), कानपुर के निर्देशक डॉ. शांतनु दूबे के अचानक निधन से कृषि जगत स्तब्ध है। उनकी स्मृति में आज महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक भवन परिसर में एक भावपूर्ण शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर.के. सिंह ने डॉ. दूबे की शिक्षाविद् के रूप में ख्याति, शोध कार्यों की उत्कृष्टता, प्रशासनिक कुशलता और संगठनात्मक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र ICAR-ATARI, कानपुर के मार्गदर्शन में संचालित होता रहा है। डॉ. शांतनु दूबे का आकस्मिक निधन न केवल इस केंद्र के लिए, बल्कि ICAR की समस्त संस्थाओं के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके मार्गदर्शन में कृषि प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग ने किसानों के जीवन को नई दिशा प्रदान की।”शोक सभा में ICAR के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय पुंडीर, केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संदीप प्रकाश उपाध्याय, डॉ. श्वेता सिंह, अवनीश कुमार सिंह, कर्मचारी शुभम पांडे, श्री गौरव सिंह, आशीष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मृतक आत्मा की शांति की प्रार्थना की और उनके योगदान को स्मरण किया।डॉ. दूबे का निधन कृषि अनुसंधान क्षेत्र में एक बड़ा आघात है, और उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}