नीमच

पालसोडा मे बाल दिवस पर शहीद भगत सिंह साइंस एकेडमी के बच्चों ने लगाया बाल मेला,बच्चों ने बेचे चाट पतासे,भेलपुरी

पालसोडा मे बाल दिवस पर शहीद भगत सिंह साइंस एकेडमी के बच्चों ने लगाया बाल मेला,बच्चों ने बेचे चाट पतासे,भेलपुरी…

पालसोड़ा -नगर में बाल दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह साइंस एकेडमी स्कूल पालसोड़ा मे बाल मेले का आयोजन किया गया ।इस मेले में नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्टॉल लगाकर बाल मेले का आयोजन किया ।जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीणजन बाल मेला देखने पहुंचे ।विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुशवाह ने बताया कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस बाल मेले का आयोजन किया गया है ।जिसके माध्यम से लोगों को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया ।विद्यालय में लगाए गए स्टॉल मे अभिभावको एव शिक्षकों ने खरीदारी की ।देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस है जिसे बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है ।जिसके तहत विद्यालय द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया ।इस बाल मेले में बच्चों ने स्टॉल लगाये जिसमें अभिभावको एंव शिक्षकों ने खरीदारी करबच्चों का उत्साह बढ़ाया है। चाचा नेहरू का जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ मनाते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये । बाल मेले मे बच्चो के स्टॉल मे चाट पतासे, समोसे,नींबू पानी,कोल्ड ड्रिंक, फलफ्रुट, आदि के स्टाल लगाये गये।
आत्मनिर्भर का पाठ सीखाने को लगाया मेला➖स्कूल में बच्चों एवं अभिभावकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया ।जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया है इस अवसर पर विद्यालय परिवार के प्राचार्यपंकज कुशवाहा,अकादमी कोऑर्डिनेटर नीरज यादव,राज कुशवाहा,संदीप पाल,अभिषेक चौधरी, दीपेश नागदा, दीपक चौधरी,शुभम शर्मा,वर्षाराठौर, अनीता सेन, धापू जाट, कुमुद शर्मा,रश्मि यादव, जया जाट,चेतन पाटीदार,निकिता जाट,मंगला राठौर सहित अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}