नीमचमध्यप्रदेश

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आगमन पर यादव गोल्डन परिवार ने किया भव्य स्वागत

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आगमन पर यादव गोल्डन परिवार ने किया भव्य स्वागत

नीमच। कर्नाटक के महामहीम राज्यपाल थावरचंद गहलोत के नीमच आगमन पर, हनुमंतियां व्यास में उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। यह विशेष सम्मान यादव गोल्डन परिवार द्वारा आयोजित किया गया, जिसने राज्यपाल की उपस्थिति को एक यादगार क्षण बना दिया।
राज्यपाल श्री गहलोत जैसे ही हनुमंतियां व्यास पहुंचे, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने साफा बांधकर उनका स्वागत किया वही भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने पुष्पामाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
परिवार के मुखिया ओम प्रकाश यादव, विरेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव और अन्य सदस्यों ने पुष्पमालाएं पहनाईं और कन्या पूजन कर राज्यपाल को स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की।
इस अवसर पर, राज्यपाल ने नीमच विधायक सहित अन्य लोगो से भेंट की और उनके आतिथ्य सत्कार की सराहना की।
यह स्वागत समारोह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं था, बल्कि यह बताता है कि श्री गहलोत का जुड़ाव अपने गृह राज्य और यहां के लोगों से कितना गहरा है। इस अवसर पर, राज्यपाल ने सभी से कुशलक्षेम पूछी और क्षेत्र के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष निलेश पाटीदार, भाजपा नेता महेरसिंह जाट, उद्योगपति हरीश पाटीदार, भाजपा नेता शुभम शर्मा, मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, मंडल अध्यक्ष किशोरदास बैरागी, भाजपा नेता नवीन खारोल, ईश्वरसिंह चौहान, विरेन्द्र सिंह राठौर चम्पी, मिशन विश्वगुरू जिलाध्यक्ष भूरालाल प्रजापत, रघुविरसिंह शक्तावत, शांतिलाल जैन, एडवोकेट संदीप जैन, सरपंच विनोद नायक, सरपंच सुरेश नागदा, मनोज जैन, विनोद जायसवाल, विनय जैन, विक्रम राठौर, नरेन्द्र जैन, राजू खारोल, गजेन्द्र शर्मा कोकू, पार्षद रामचंद्र धनगर, सिद्धार्थ जैन, महेश यादव, दिनेश यादव,  अनीश यादव, राजेन्द्र यादव, नरेन्द्र यादव, नारायणी सेना जिला अध्यक्ष हरीश अहीर, पत्रकार भरतसिंह सोलंकी, पत्रकार अरूण यादव तथा समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}