नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 22 सितंबर 2026 मंगलवार

जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच (म.प्र.)

//समाचार//

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

नीमच, 21 सितंबर 2026। विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने तथा विद्यार्थियों में सेवा, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीआरपीएफ, नीमच में विद्यालय स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।

भाषण प्रतियोगिता में पूर्वान्शी राजोरा प्रथम, परी द्वितीय एवं वैष्णवी जैन तृतीय रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में दिशा प्रथम, कृति द्वितीय एवं आयशा तृतीय रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका नीमच के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश पप्पू जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री आदित्य मालू एवं एसएमसी अध्यक्ष श्री योगेश राजोरा उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री ज्ञानवर्धन श्रीवास्तव ने किया। संचालन श्रीमती वर्षा गोयल ने किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

स.क्र./1617/124/अरूणेन्‍द्र सिंह/फोटो

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच (म.प्र.)

//समाचार//

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी, विजेता विद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र

नीमच, 21 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता के माध्यम से विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई चित्रकलाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की कलाकृतियों ने भारत के विकास, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वच्छता, तकनीकी प्रगति एवं सामाजिक समरसता जैसे विभिन्न विषयों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया जा रहा है।

स.क्र./1618/125/अरूणेन्‍द्र सिंह/फोटो

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच (म.प्र.)

//समाचार//

वन स्टॉप सेंटर और महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नीमच, 21 सितंबर 2026। प्रशासक वन स्टॉप सेंटर नीमच श्रीमती दीपिका नामदेव के मार्गदर्शन में सोमवार को आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-40, बगीचा नंबर-07 में महिला एवं बालिका जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को वन स्टॉप सेंटर ‘सखी’ द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला एवं बाल सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य तथा बाल विवाह की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा संकट की स्थिति में उपलब्ध सहायता एवं संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। बालिकाओं को भी अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती एकता प्रेमी, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती चंदा साल्वी, केसवर्कर सुश्री पूजा मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित बालिकाएं और महिलाएं उपस्थित रहीं।

स.क्र./1619/126/अरूणेन्‍द्र सिंह/फोटो

जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच (म.प्र.)

//समाचार//

//सफलता की कहानी//

भागीरथ नागदा ने जैविक खेती को बनाया आय का मजबूत आधार

15 वर्षों से जैविक खेती कर नवाचार के साथ बढ़ा रहे हैं आमदनी

नीमच 21 सितम्‍बर 2026, ग्राम बासनिया, विकासखंड मनासा निवासी श्री भागीरथ नागदा पिछले लगभग 15 वर्षों से जैविक खेती को अपनाकर न केवल पर्यावरण अनुकूल कृषि को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि नवाचारी फसलों और कृषि आधारित गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय में भी वृद्धि कर रहे हैं।

श्री नागदा बताते हैं कि उनके पास कुल 4 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसमें वे जैविक पद्धति से खेती करते हैं। सिंचाई के लिए उनके खेत पर कुएं की सुविधा उपलब्ध है। जैविक खेती को और मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने अपने खेत पर वर्मी कंपोस्ट यूनिट स्थापित की है, जिसके माध्यम से वे प्रतिवर्ष लगभग 1000 बैग वर्मी कंपोस्ट तैयार करते हैं।

उन्होंने बताया कि उनके पास 12 गायें हैं। पशुओं से प्राप्त गोबर एवं गौमूत्र का उपयोग वे जैविक खाद और वर्मी कंपोस्ट तैयार करने के साथ-साथ जैविक कीटनाशक बनाने में भी करते हैं। इससे खेती में बाहरी इनपुट पर निर्भरता कम हुई है और जैविक खेती को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है।

श्री नागदा पारंपरिक फसलों के साथ अश्वगंधा एवं चिया जैसी नवाचारी फसलों की खेती भी कर रहे हैं। वे विशेष रूप से अश्वगंधा की स्वयं पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग कर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीधे उपभोक्ताओं तक अपने उत्पाद पहुंचाते हैं। इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित साप्ताहिक जैविक हाट बाजार में भी वे अपने जैविक उत्पादों का विक्रय करते हैं, जिससे उन्हें अपने उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है।

श्री नागदा बताते हैं कि खेती के साथ इन अतिरिक्त गतिविधियों से उन्हें लगभग 2.50 लाख रुपये वार्षिक अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती, पशुपालन, वर्मी कंपोस्ट निर्माण, नवाचारी फसलों और सीधे बाजार से जुड़ने के प्रयासों ने उनकी कृषि को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने शासन की योजनाओं से मिले लाभ के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से किसानों को नई तकनीक अपनाने, खेती में नवाचार करने और अपनी आय बढ़ाने के अवसर मिल रहे हैं।

स.क्र./1617/124/अरूणेन्‍द्र सिंह/फोटो

 

 

जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच (म.प्र.)

//समाचार//

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 24 सितंबर को नगर परिषद जीरन में शिविर

नगर परिषद जीरन सहित 10 ग्राम पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का होगा निराकरण

नीमच 21 सितम्‍बर 2026, मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आमजन की समस्याओं के निराकरण, शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंचाने तथा प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जिले में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 24 सितंबर 2026 को नगर परिषद जीरन में शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर में नगर परिषद जीरन के साथ ग्राम पंचायत अमावली जागीर, बमोरा, चीताखेडा, धामनिया, घसुण्डी जागीर, हरनावदा, कराडिया महाराज, महुडिया, राबडिया एवं सोनियाना के नागरिक शामिल होंगे। संबंधित क्षेत्रों के नागरिक अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं शासकीय योजनाओं से जुड़े प्रकरण शिविर में प्रस्तुत कर सकेंगे।

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा , पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव सहित जिले के समस्त जिला स्तरीय एवं खंड स्तरीय अधिकारी शिविर में उपस्थित रहेंगे। अधिकारियों द्वारा आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी तथा संबंधित विभागों के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे 24 सितंबर को नगर परिषद जीरन में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत करें तथा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का लाभ उठाएं।

स.क्र./1616/123/अरूणेन्‍द्र सिंह/फोटो

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}