मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता पर पार्टी में विश्वास जताया में उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा- प्रदेशाध्यक्ष श्री पाटीदार

मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता पर पार्टी में विश्वास जताया में उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा- प्रदेशाध्यक्ष श्री पाटीदार

दलोदा। राजकुमार जैन।जो कहा वह किया तो आज हम कहते हैं जन जन से हमारा नाता है सरकार चलाना आता है और केंद्र और राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और इसलिए देश भी विकास के पथ पर आगे बढ रहा है इसी प्रकार मध्य प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है और विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है उक्त विचार नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने दलोदा प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया में उसे पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा और यहां से ऐसा संदेश जाएगा कि आपकी वहां के कार्यकर्ता अच्छे होते हैं यहां के कार्यकर्ता प्रेम देने का काम करते
हैं किसी भी समय दुख दर्द में खड़े होते हैं इस संदेश पहुंचाने का काम मैं करूंगा। आपके साथ प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री धिरज पाटीदार भी थे।
प्रथम बार आगमन हुआ भव्य स्वागत
प्रथम बार पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार दलोदा आगमन पर पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रणजीत चौहान, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुमित सेन, पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर अटोलिया नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं सांसद प्रतिनिधि घनश्याम बग्गड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास सुराणा ,पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत धनोतिया , भाजपा नेता ईश्वर लाल पाटीदार, जीवन रातड़िया, जगदीश पाटीदार, अनिल केथवास, गजेंद्र सिंह सिसोदिया फतेह सिंह आंजना, राकेश राका, बलराम पाटीदार पप्पू, नंदकिशोर माली, चंद्रशेखर मंडलोई, राजमल पाटीदार ने भव्य स्वागत किया।


