कांग्रेस का किसान विरोधी चेहरा एक बार फिर सबसे सामने आया – धीरज पाटीदार

कांग्रेस का किसान विरोधी चेहरा एक बार फिर सबसे सामने आया
मंदसौर। 65 वर्षों तक जिस कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया। बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं किया। बिजली, सिंचाई, अच्छे बीज और खाद के लिए किसान तड़पते रहे, मारे गए, और कांग्रेस ने उनकी लाशों पर राजनीति की। आज वहीं कांग्रेस भाजपा के राज में खुशहाल किसान को हजम नहीं कर पा रही है।
उक्त बात कहते हुए भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार ने कहा कि आज भी कांग्रेस वही पाखंड दोहरा रही है। किसानों के कल्याण की बातें करती है, लेकिन हकीकत कुछ और है। जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के लिए जो काम किए हैं, वह अद्वितीय हैं।
भाजपा सरकार की किसान हितैषी योजनाएं
श्री पाटीदार ने कहा कि गांधी सागर बांध से एक बूंद पानी भी कांग्रेस की सरकारों ने किसानों को नहीं दिया। लेकिन भाजपा सरकार ने 50000 करोड़ की योजनाएं चलाकर हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाने का काम किया है। सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं से किसान को बहुत लाभ हुआ है आज यदि कम बारिश भी होती है तो क्षेत्र के किसान इन सूक्षम सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से वर्ष मेेंं तीन फसलें ले रहे है भाजपा ने किसान की आय दुगुना करने का अपना वादा पूरा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने सेपरेट फिटर योजना के माध्यम से बिजली देकर अंधकार दूर किया। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। प्राकृतिक आपदाओं में फसल बीमा दिलाना, मुआवजा देना, यह सब भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। कांग्रेस के लोग घड़ियाल आंसू बहाकर देश और प्रदेश की जनता को धोखा नहीं दे सकते हैं।
आंकड़े सबूत हैं
श्री पाटीदार ने कहा कि आज के इंटरनेट युग में सारे आंकड़े उपलब्ध हैं। कांग्रेस की सरकारों में किसान कल्याण के लिए कितना बजट होता था और आज भाजपा सरकार में कितना बजट दिया जाता है, यह किसी से छुपा नहीं है। कांग्रेस अपनी उपलब्धियां गिनाने के बजाय मुखौटा पहनकर किसानों को धोखा देने की कोशिश कर रही है। लेकिन जनता अब जागरूक है और कांग्रेस को जवाब देने के लिए तैयार है।