रतलामपिपलोदा

मुख्यमंत्री ने रतलाम में रियावन-कालूखेड़ा सड़क निर्माण की घोषणा की, क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

रिपोर्टर जितेन्द्र सिंह चंद्रावत जडवासा

मुख्यमंत्री ने रतलाम में रियावन-कालूखेड़ा सड़क निर्माण की घोषणा की, क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

ढोढर। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 12 सितंबर को रतलाम जिले के सैलाना तहसील के करिया गाँव के दौरे के दौरान क्षेत्रवासियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए रियावन से कालूखेड़ा तक 5 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के निर्माण की घोषणा की। यह घोषणा रियावन के किसानों और निवासियों के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।

स्थानीय विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय और युवा नेता प्रांजल पाण्डेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विश्व प्रसिद्ध रियावन सिल्वर गार्लिक भेंट कर अपनी मुख्य समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दशकों से बदहाल सड़क के कारण उन्हें अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने, बच्चों को स्कूल-कॉलेज भेजने और आपातकालीन स्थिति में अस्पताल तक पहुँचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने मुख्यमंत्री के त्वरित निर्णय पर आभार व्यक्त करते हुए कहा था, “माननीय मुख्यमंत्री जी ने जन-जन की पीड़ा को समझा है। रियावन की गौरव, जीआई टैग प्राप्त सिल्वर गार्लिक के किसानों की समस्या को उन्होंने गंभीरता से लिया। यह सड़क सिर्फ एक मार्ग नहीं बल्कि हमारे क्षेत्र की समृद्धि का द्वार खोलेगी।”मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा था, “हमारी सरकार किसान हितैषी है और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुझे खुशी है कि हम इस महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण कर किसानों और आम जनता को सुविधा प्रदान कर सकेंगे। यह सड़क न केवल कृषि उपज के परिवहन को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति देगी।”इस घोषणा से रियावन के किसान परिवारों और आम नागरिकों में खुशी की लहर है, जो इसे राज्य सरकार के जनहितैषी प्रयासों का परिणाम मान रहे हैं। यह निर्णय ‘विकसित भारत संकल्प’ के तहत ग्रामीण भारत को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}