देशउत्तर प्रदेशप्रयागराज

किरण मिश्रा का BARC में लीगल एडवाइजर के पद पर हुआ चयन

किरण मिश्रा का BARC में लीगल एडवाइजर के पद पर हुआ चयन

प्रयागराज किरण मिश्रा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC), मुंबई में लीगल एडवाइज़र के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे प्रयागराज जिले के लिए गर्व का विषय है।किरण, फूलपुर के सुरेश मिश्रा की पुत्री हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं। पेशे से अधिवक्ता, किरण पिछले दस वर्षों से मुंबई उच्च न्यायालय में सफलतापूर्वक वकालत कर रही थीं। अपने गहन कानूनी ज्ञान, अनुभव और समर्पण के दम पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।मुंबई विश्वविद्यालय से बी.ए. और एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त किरण छात्र जीवन से ही मेधावी रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।किरण मिश्रा की यह सफलता प्रयागराज और उत्तर प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}