मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 21 जुलाई 2026 मंगलवार

////////////////////////////////////

श्रावण माह 2026 के विभिन्‍न आयो‍जनों के संबंध में श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

मंदसौर 20 जुलाई 2026 / श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को किया गया। उक्‍त बैठक में श्रावण माह 2026 के अंतर्गत होने वाले विभिन्न आयोजनों एवं व्यवस्थाओं के बारे में निर्णय लिए गए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एएसपी श्री टीएस बघेल, एसडीएम श्री पाटीदार, प्रबंधक श्री राहुल रुनवाल तथा समिति सदस्य गण उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि मंदिर दर्शन व्यवस्था के अंतर्गत मंदिर का समय प्रातः 5:00 से रात्रि 11:00 तक पूर्व अनुसार निर्धारित रहेगा। प्रतिवर्ष अनुसार सोमवार, रविवार, हरियाली अमावस्या, नाग पंचमी तथा अन्य विशेष त्‍यौहारों पर सुरक्षा की दृष्टि से गर्भ गृह में प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा दर्शनार्थ बाहर से दर्शन लाभ ले सकेंगे। मनोकामना अभिषेक श्रावण मास में प्रातः 8:30 बजे से 10:30 बजे तक संस्कृत पाठशाला के वेदपाठी ब्राह्मणों तथा आचार्य श्री विष्णु प्रसाद जी ज्ञानी द्वारा कराया जाएगा। इस अवसर पर भगवान की शयन आरती महाकाल की तर्ज पर दीपक की ज्योति से करने के संबंध में भी चर्चा एवं निर्णय लिया गया। ब्राह्मणों द्वारा किए जाने वाले जजमानी अभिषेक पूजा हवन आदि मंदिर व्यवस्था के दृष्टिगत हाल नंबर दो में किए जाएंगे पुजारी जी ड्यूटी टाइम में मंदिर गर्भ गृह में यात्री दर्शनर्थियों की फूल माला भगवान को अर्पण करेंगे। मंदिर परिसर में स्थित यात्री विश्रामगृह में निशुल्क व्यवस्था एवं श्री पशुपतिनाथ अतिथि गृह में सशुल्क व्यवस्था रहेगी। श्रावण माह में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था के लिए भी निर्णय लिया गया।

बैठक में बताया गया कि घाट पर स्नान व्यवस्था पेयजल सफाई एवं मंदिर पहुंच मार्ग चंद्रपुरा खिलचिपुरा, पुरानी पुलिया, नवीन पुलिया, महू नीमच रोड पर स्थित गेट तथा चौराहे की एवं मंदिर सिह द्वार चौराहे की स्ट्रीट लाइट की दुरुस्ती तथा आकर्षक विद्युत साज सज्‍जा करवाई जाएगी साथ ही घाट की सफाई आदि व्यवस्थाओं के लिए भी कार्य किया जाएगा श्रावण माह में यात्रियों के स्वास्थ्य हेतु डॉक्टर, कंपाउंडर ,आवश्यक औषधियां तथा प्राथमिक उपचार के लिए व्यवस्था रहेगी इस दौरान निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है बैठक में भगवान श्री पशुपतिनाथ जी की राजसी एवं पालकी यात्रा निकालने के संबंध में भी चर्चा एवं निर्णय लिए गए । बैठक में श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर तथा अतिथि गृह चंद्रपुरा की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाने के संबंध में भी चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिया गया।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती गर्ग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी, विद्युत अभियंता, लोक निर्माण विभाग इत्यादि विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक के बाद कलेक्टर ने पशुपतिनाथ केफ़िटेरिया रोड तथा रेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया।

==========

डेंगू मलेरिया से बचाव हेतु ग्राम अरनिया जटिया में जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्‍न

मंदसौर 20 जुलाई 2026 / मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम तहत डेंगू निरोधक माह जुलाई के अंतर्गत ग्राम अरनिया जटिया में ग्राम चौपाल एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य वाहक जनित रोगों से बचाव संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दीपा पाठक ने कहा कि डेंगू एक गंभीर लेकिन पूर्णतः रोकथाम योग्य बीमारी है। इसके नियंत्रण के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से घरों एवं आसपास पानी जमा नहीं होने देने, कूलर, टंकियों, गमलों तथा अनुपयोगी पात्रों की नियमित सफाई करने तथा बुखार होने पर तत्काल स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर पहचान एवं उपचार से डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारियों से होने वाली जटिलताओं को रोका जा सकता है।

मलेरिया निरीक्षक श्री आर. डी. बैरागी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने डेंगू निरोधक माह के दौरान संचालित की जा रही गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लार्वा सर्वे, स्रोत नष्टीकरण, जनजागरूकता अभियान, समूह चर्चा एवं प्रदर्शनियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सप्ताह में एक दिन “ड्राई डे” मनाकर घरों में पानी संग्रहित पात्रों को खाली एवं साफ करने का आग्रह किया।

ग्राम पंचायत अरनिया जटिया की सरपंच श्रीमती रेखा बाई देवकिशन जाटव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम के निर्माण हेतु सतत कार्य करेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपने घरों एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को डेंगू के लक्षण, बचाव के उपाय, मच्छरों की उत्पत्ति रोकने के तरीके तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

=========

अमानक खाद बीज एवं दवाइयां के विक्रय के विरुद्ध कृषि विभाग द्वारा कार्रवाई सतत जारी रखी जाए

छात्रावासो में खाद्य सुरक्षा एवं भोजन की शुद्धता सुनिश्चित की जाए

शासकीय विभागो में सार्थक ऐप पर नियमित उपस्थिती दी जावे

समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने दिए निर्देश

मंदसौर 20 जुलाई 2026 / जिले के छात्रावासो मे रहवासी विद्यार्थियों को खराब भोजन से सुरक्षा मिले उनको शुद्ध भोजन मिले यह सुनिश्चित करें कृषि विभाग चालू मानसून सत्र में किसान हित में लगातार कार्रवाईयां जारी रखे। दुकानदारों द्वारा अवमानक खाद बीज तथा कीटनाशक दवाइयां विक्रय नहीं हो यह सुनिश्चित किया जाए। शासकीय विभागों, शिक्षा, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य आदि विभागों के कर्मचारियों द्वारा सार्थक ऐप पर उपस्थिति नियमित रूप से दी जावे उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने सोमवार को आयोजित समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रीति संघवी एसडीएम श्री पाटीदार तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे

कलेक्टर ने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि अवनानक सामग्री विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नियमित रिपोर्ट जिला स्तर पर दी जावे विभागीय जांच भी सुनिश्चित करें जिला उद्यानिकी विभाग किसान उत्पादक संघों का गठन करें। जिले के उद्यानिकी क्षेत्र को गिरदावरी में अनिवार्य शामिल कराया जाये। कृषि विभाग मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट समय सीमा में उपलब्ध करावें। मल्हारगढ़ क्षेत्र में कम मिट्टी परीक्षण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए गये। बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री की अनुपस्थिति पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए लोक निर्माण विभाग तथा नेशनल हाईवे के अधिकारियों का एक्सप्रेस वे पर संयुक्त भ्रमण के लिए निर्देशित किया गया। आगामी सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत जिले में भी निर्माणाधीन सिंहस्‍थ कार्यों की समीक्षा करते हुए समय सीमा में कार्य पूर्णता के लिए विभागों को निर्देशित किया गया।

उल्‍लेखनिय है कि जिले में लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, नगर पालिका मंदसौर आदि विभागों द्वारा सिंहस्थ के कार्य संपादित किये जा रहे हैं इसके साथ ही कलेक्‍टर ने स्‍पष्‍ट निर्देशित किया कि बगैर कलेक्टर अनुमोदन के कोई भी कार्य संशोधित नहीं किये जाये। सिंहस्‍थ कार्यो के संबंध में एक विशेष बैठक इसी सप्ताह आयोजित की जाएगी कलेक्टर द्वारा सेतु निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण की भी समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर द्वारा स्कूलों में पाठ्यपुस्तक वितरण की समीक्षा भी की गई, निर्देशित किया कि इसी सप्ताह शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कर दिया जाए, शासन के सार्थक ऐप पर कर्मचारियों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सख्त निर्देशित किया कि प्रतिदिन नियमित रूप से कर्मचारियों द्वारा सार्थक ऐप पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई जाए अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटने की जानकारी डीडीओवार उपलब्ध करवाई जाए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम के संबंध में निर्देशित किया कि सभी नगर पालिका अधिकारी अपने यहां सफाई कर्मचारियों, पार्षदों इत्यादि की ट्रेनिंग आयोजित करवायें। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत कचरा गाड़ियों की उपलब्धता, कचरे के पृथक्करण तथा बल्‍क में कचरा उत्पन्न करने वाली दुकानों संस्थाओं के चिन्‍हांकन आदि बिन्‍दुओ पर विस्तृत निर्देशित किया, जिले के सभी अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग तथा अन्य छात्रावासों में रहवासी विद्यार्थियों के लिए भोजन शुद्धता के साथ ही कलेक्टर द्वारा विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच करवाने के निर्देश दिए स्वास्थ्य जांच की रिपोर्ट भी उपलब्ध करवाने को कहा गया। फूड सेफ्टी सुनिश्चित नहीं होने की स्थिति में जिम्मेदार वार्डन पर कार्रवाई की जाएगी इसके अलावा जेल में भी कैदियों की खाद्य सुरक्षा हेतु विभाग से जांच कराने के निर्देश दिए गये। लोक निर्माण विभाग को जिले के ब्लैक स्पॉट निरीक्षण कर निराकरण के लिए निर्देशित किया गया कलेक्टर द्वारा संबल योजना के प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली गई जिले के सामुदायिक भवनों स्कूल आंगनबाड़ी अस्पतालों में नियमित साफ सफाई के लिए निर्देशित किया गया शासन के सुमन पंचायत कार्यक्रम के अंतर्गत ई केवाईसी तथा अन्य कार्यों की भी समीक्षा कलेक्टर द्वारा की गई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में समीक्षा करते हुए जिले को प्रदेश के प्रथम पांच जिलों में सम्मिलित कराने के लिए सतत रूप से शिकायतो के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।

===========

शॉपिंग कंपलेक्स का निर्माण गुणवत्ता के साथ किया जाए

बालिकाओं के लिए हॉकी मैदान का निर्माण होगा

बालागंज शिक्षा विकास समिति की बैठक संपन्न

मंदसौर 20 जुलाई 2026 / बालागंज परिसर में शॉपिंग कंपलेक्स का निर्माण गुणवत्ता के साथ किया जावे, पूर्व की जीर्णशीर्ण दुकानों की मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करें उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने बालागंज शिक्षा विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।

सोमवार को आयोजित बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रीति संघवी, पीआईयू के जिला कार्यक्रम अभियंता श्री रिंकू चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री टेरेसा मिन्‍ज, सहायक जिला परियोजना प्रशासक श्री लोकेंद्र डाबी, नगर पालिका अधिकारी श्री प्रेम कुमार सुमन, लोक निर्माण विभाग के सहायक यंत्री आदि उपस्थित थे

बैठक में कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने निर्देशित किया कि बालागंज स्कूल परिसर में उपलब्ध मैदान को बालिकाओं के लिए हॉकी मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा यहा पर एथलेटिक्स सुविधाएं भी रहेगी। हॉकी मैदान के लिए कलेक्टर ने पीआई यू के अधिकारी को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश भी दिए । मैदान आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण रहेगा।

बताया गया कि काला खेत स्थित बालागंज स्कूल परिसर में 70 दुकाने निर्मित की जा रही है जिनकी नीलामी के लिए तिथि शीघ्र निर्धारित की जाएगी इसके अलावा पूर्व में निर्मित दुकानों में से 15 दुकानों को जीर्णशीर्ण होने के कारण पुनः निर्मित किया जाएगा जिनकी नीलामी बाद में होगी कलेक्टर ने निर्देश दिए कि परिसर में पूर्व निर्मित तथा आवंटित दुकानों को यदि दुकानदारों द्वारा अपने अधिपत्‍य में नहीं लिया गया है तो उन दुकानदारों को नोटिस जारी किए जाएं अन्यथा की स्थिति में उन दुकानों की पुनः नीलामी की जाएगी, निलामी प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होगी। नवीन निर्माण के संबंध में कलेक्टर द्वारा सख्ती से निर्देशित किया गया कि गुणवत्ता पूर्वक निर्माण के साथ-साथ समिति द्वारा निर्धारित नक्शे के अनुसार ही निर्माण सुनिश्चित किया जाए नवीन निर्मित होने वाली दुकानों के आवंटन में उन दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके द्वारा कुछ किस्‍ते जमा कर दी गई हो। बैठक में कलेक्टर द्वारा परिसर के बाहरी हिस्से के निर्माण हेतु भी प्राक्‍कलन तैयार करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए।

=============

मंदसौर जिले में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

25 जुलाई को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में होगा आयोजित

मंदसौर 20 जुलाई 2026 / भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत जिले के युवाओं के लिए विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना, उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करना है।

जिला युवा अधिकारी सुश्री मुस्कान जैन के नेतृत्व में यह आयोजन 25 जुलाई 2026 को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में किया जाएगा। जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवा (व्यक्तिगत अथवा समूह) इसमें भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिताओं में लोकगीत (संगीत), नृत्य, नुक्कड़ नाटक/माइम एक्ट, पेंटिंग, वाद-विवाद/एलोक्यूशन, शॉर्ट फिल्म/रील निर्माण, स्लोगन लेखन तथा स्लैम पोएट्री जैसी कुल 8 विधाओं को शामिल किया गया है। सभी प्रतियोगिताओं का विषय “नशा मुक्त भारत” रहेगा, जिसके माध्यम से युवा अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत करेंगे।

प्रतिभागियों को MY Bharat पोर्टल पर पंजीयन कर अपनी संबंधित प्रतियोगिता पर अप्लाई करना होगा । जिला स्तर पर चयनित विजेता प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मंदसौर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया जाएगा।

===========

जिला स्तरीय युवा संगम का आयोजन 24 जुलाई को शासकीय आईटीआई मंदसौर में

मंदसौर 20 जुलाई 2026 / म.प्र. शासन सुक्ष्‍म लघु और मध्‍यम उद्यम विभाग तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग भोपाल के निर्देशानुसार आगामी 24 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से शासकीय आईटीआई मंदसौर में युवा संगम का आयोजन किया जाएगा। युवा संगम हेतु कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सोंपे जाकर समय सीमा में निर्वहन के निर्देश दिए गए हैं।

युवा संगम में शासन प्रशासन द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न कंपनियां युवा संगम में सम्मिलित होने जा रही हैं। इसके अलावा युवा संगम में शासकीय योजनाओं से भी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके साथ ही बैंकों द्वारा मौके पर ही शासकीय योजनाओं में प्रकरणों में ऋण स्वीकृति तथा वितरण किया जाएगा।

=========

सावन माह से पूर्व पशुपतिनाथ मंदिर व्यवस्था में हो ये बदलाव, नपा अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

मंदसौर/20जुलाई/श्रावण मास को लेकर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में होने वाले आयोजन को लेकर आयोजित प्रबंध समिति की बैठक में नपा अध्यक्ष
रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने उपस्थित होकर आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि  श्रावण मास में अभिषेक स्थल नंदी हॉल की बजाय स्वामी श्री प्रत्यक्षानंद जी महाराज हॉल रखा जाए। नंदी हॉल छोटा पड़ता हैं। अभिषेक में भी असुविधा होती हैं। साथ ही नंदी हॉल को बैरिकेटिंग लगाकर वी.आई.पी. ज़ोन बनाया जाता हैं। नंदी हॉल खुला रहे एवं श्रद्धालु दर्शनार्थियों को भगवान के अष्टमुखी चारों दिशाओं से दर्शन हो सकें। वहीं श्रावण मास में प्रातःकाल आरती के समय कूलर एवं पंखे बंद रहते हैं। इस कारण घुटन सी होती हैं। गत वर्ष एक महिला बेहोश हो गई थी। इसलिए ए.सी. लगवाये जाने की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में प्रातःकालीन आरती के बाद प्रबंध समिति द्वारा प्रसाद वितरण की व्यवस्था हो। श्रावण मास में प्रति सोमवार को पुजारियों द्वारा रुद्राभिषेक किया जाना चाहिए।

===========
रंगीला हिंदुस्तान’ थीम पर सजा वाइब्रेंट क्लब का रंगारंग आयोजन

मंदसौर। वाइब्रेंट क्लब, मंदसौर द्वारा ‘रंगीला हिंदुस्तान’ थीम पर एक भव्य एवं सांस्कृतिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संस्थापक अध्यक्ष सीए प्रजवी जैन ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की विविध संस्कृति, परंपराओं एवं राष्ट्रीय एकता का उत्सव मनाना रहा। आयोजन में क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार किया।
अध्यक्ष अंतिम बक्षी ने बताया देशभक्ति गीतों, मनोरंजक खेलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। सदस्यों ने भारतीय संस्कृति की विविधता का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन करते हुए आपसी सौहार्द एवं राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बड़ेसाथ ओसवाल समाज के अध्यक्ष गुणवान सिंह कोठारी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सांस्कृतिक समरसता एवं सकारात्मक सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक फोटो, स्वादिष्ट भोजन एवं मधुर स्मृतियों के साथ हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे यादगार एवं प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में सभी खेल के पुरस्कार खुशबू नलवाया और कल्पना गोयल द्वारा वितरित किए गए, आभार सचिव पिंकी गोयल ने माना।
======
पुलिस पेंशनर संघ मध्य प्रदेश की मासिक बैठक आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त
मन्दसौर। पुलिस पेंशनर संघ मध्य प्रदेश एवं पुलिस पेंशनर संघ जिला मंदसौर की मासिक बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष एम पी सिंह परिहार के द्वारा की गई । पिछले 25 वर्ष से धारा 49( 6) के बंधनकारी नियमों के तहत मध्य प्रदेश के पेंशनर्स को महंगाई राहत देने के समय छत्तीसगढ़ सरकार की अनुमति लेना पड़ती थी जिससे दोनों सरकारों के बीच अनुमति लेने देने में करीब कभी-कभी एक साल का समय भी लग जाता था जिससे पेंशनर्स को केंद्र के द्वारा दी गई महंगाई राहत के समय पर नहीं मिल पाती थी कई सालों से मध्य प्रदेश के पेंशनर संगठन इस हेतु धरना प्रदर्शन ज्ञापन आंदोलन आदि करते चले आ रहे थे पुलिस पेंशनर संघ का गठन सन 2022 में हुआ तभी से लगातार पुलिस पेंशनर संघ इस धारा के तहत बंधानकारी नियमों को समाप्त करने के लिए मध्य शासन से मांग करता चला रहा था इस धारा को समाप्त करने के लिए पुलिस पेंशनर्स संघ मध्य प्रदेश के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष एमपी सिंह परिहार के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को रूबरू ज्ञापन भी सोपे । इस धारा को समाप्त करने के लिए हमारे लोकप्रिय मंदसौर विधानसभा के पूर्व विधायक श्री यशपाल सिसोदिया द्वारा भी भोपाल विधानसभा में प्रश्न उठाया गया था और हमारे वर्तमान विधायक श्री विपिन जैन साहब द्वारा भी प्रश्न उठाया गया था। विगत दोनों मध्य प्रदेश शासन के द्वारा इस धारा मैं बंधन कारी नियमों को समाप्त किया गया है।  अब पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़ाने के समय मध्य प्रदेश को छत्तीसगढ़ से सहमत लेने की आवश्यकता नहीं है इस संबंध में पुलिस पेंशनर संघ मध्य प्रदेश के द्वारा बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन व वित्त मंत्री मध्य प्रदेश शासन को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है । बैठक में पेंशनर्स हितों के संबंध में अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई नए सदस्यों का स्वागत कर सदस्यता दिलाई गई पुलिस विभाग में विगत दिनों हुई थोक बंद पदोन्नति में कार्यवाहक अधिकारी कर्मचारियों को भी पदोन्नति दी गई है, हमारे जो अधिकारी कर्मचारी कार्यवाहक प्रभार से सेवानिवृत हुए हैं उनको भी कर भाग प्रभार वाले पद पर पदोन्नति मानी जाकर वित्तीय लाभ दिए जाने हेतु मध्यप्रदेश शासन व पुलिस विभाग से मांग की जा रही है।
बैठक में मंदसौर जिला अध्यक्ष शंभूसिंह चुंडावत, प्रांतीय सचिव श्री रामरतन दुबे, मंदसौर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बृजेश दुबे, संरक्षक श्री चंद्रशेखर बैरागी, कोषाध्यक्ष श्री नाहर सिंह सिसोदिया, रहीम बेग, सुश्री पुष्पा राठौड़, श्रीमती मनोरमा मिश्रा, श्री अवधेश मिश्रा, श्री शारदानंद पांडे, श्री दशरथ सिंह चौहान, श्री राधेश्याम परमार, श्री हरेंद्र सिंह सेंगर, श्री आरसी मालवीय, श्री सुदामा प्रसाद ओझा, श्री कन्हैयालाल, श्री भरत सिंह सिसोदिया, श्री रतन सिंह सिसोदिया, श्री इकबाल बेग एवं श्री भोपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। बैठक के अंत में विगत दोनों मंदसौर पुलिस पेंशनर्स परिवार के जो सदस्य दिवंगत हुए उनको मंत्रोच्चार  के साथ 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}