देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

एचपीवी टीकाकरण के औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया गया जोर

एचपीवी टीकाकरण के औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया गया जोर

गोरखपुर पीपीगंज स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में चल रहे एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का स्वास्थ्य विभाग गोरखपुर की टीम के प्रभारी पवन सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण की व्यवस्थाओं,अभिलेखों के रखरखाव, लाभार्थियों के पंजीकरण व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रिंस कुमार विश्वास ने टीम को टीकाकरण अभियान की प्रगति एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम शासन एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित किया जा रहा है।सभी पात्र लाभार्थियों का नियमित रूप से टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग गोरखपुर की टीम के प्रभारी पवन सिंह ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों से पूरी जिम्मेदारी और गुणवत्ता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रिंस कुमार विश्वास, लैब टेक्नीशियन दिनेश चौरसिया, दीपक चौधरी, जया त्रिपाठी, शोभा चौधरी, जितई सहित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}