कृषि दर्शनमंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ में दो कृषि आदान विक्रेताओं कि दुकानों कि जांच में अनियमितता पर कृषि विभाग ने किए लाईसेंस निलंबन एवं निरस्त

सीतामऊ में दो कृषि आदान विक्रेताओं कि दुकानों कि जांच में अनियमितता पर कृषि विभाग ने किए लाईसेंस निलंबन एवं निरस्त

सीतामऊ। क्षेत्र में किसानों द्वारा सोयाबीन एवं मूंगफली के बीजों के अपेक्षित अंकुरण नहीं होने संबंधी शिकायतें प्राप्त होने पर कृषि विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी महेश पाटीदार द्वारा संबंधित कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर उपलब्ध अभिलेखों एवं रिकॉर्ड का परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गुरु कृपा कृषि सेवा केंद्र, सीतामऊ तथा महावीर खाद बीज भंडार, सीतामऊ में कृषि आदान व्यवसाय संचालन संबंधी विभिन्न गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच में पंजीयन प्रमाणपत्र निर्धारित स्थान पर प्रदर्शित नहीं होना, स्टॉक एवं भाव सूची का प्रदर्शन नहीं करना, स्टॉक रजिस्टर का समुचित संधारण नहीं किया जाना, कृषकों को निर्धारित प्रारूप में बिल जारी नहीं करना तथा आवश्यक अभिलेख एवं रिकॉर्ड का संधारण नहीं किया जाना पाया गया। उक्त अनियमितताएं कृषि आदान नियंत्रण संबंधी प्रावधानों का उल्लंघन हैं।

जांच प्रतिवेदन एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर गुरु कृपा कृषि सेवा केंद्र, सीतामऊ के बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक व्यवसाय से संबंधित लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। वहीं महावीर खाद बीज भंडार, सीतामऊ के उर्वरक एवं कीटनाशक लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जबकि बीज व्यवसाय का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा कृषि आदानों की गुणवत्ता एवं नियमों के पालन के संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले में कृषि आदान विक्रेताओं का निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत एवं पंजीकृत विक्रेताओं से ही बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक क्रय करें, प्रत्येक खरीद पर पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें तथा बीज की टैग, रसीद एवं पैकेट को सुरक्षित रखें। यदि किसी भी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी समस्या अथवा अनियमितता की जानकारी प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम कृषि कार्यालय को दें, ताकि समय पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

उपसंचालक कृषि रविंद्र मोदी ने बताया कि जैसे ही फसल का मौसम आरंभ होता है एवं आदानों की मांग जोर पकड़ती है ऐसे में मौके का फायदा उठाकर बाजार में अमानक आदानों के विक्रय की संभावना बढ़ जाती है। विभाग इस बात से पूर्व से भली-भांति परीक्षित है इसलिए इस वक्त निगरानी का कार्य तेज कर दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि जिले के भानपुरा में इंस्पेक्टर गुलाब सिंह चौहान ने मे.माही कृषि फर्टिलाइजर चंबल चौराहा भानपुरा एवं कंपनी मे.सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड सूरत गुजरात के विरुद्ध अमानक उर्वरक विक्रय करने के लिए एफआईआर दर्ज कराई है। जिले में विभिन्न स्थानों पर 06 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। जिले में 352 बीज के एवं 276 और उर्वरक के नमूने लिए गए हैं जिन्हें प्रदेश की विभिन्न प्रयोगशालाओ में विश्लेषण हेतु भेजा गया है। यह सघन कार्यवाही पूरे सीजन भर जिले में संचालित रहेगी ताकि कृषकों को उत्तम गुणवत्ता के कृषि आदान प्राप्त हो सके।

वहीं किसानों ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारीयों द्वारा कि गई कार्रवाई पर हम एसडीएम सहित सभी अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं और कहा कि केवल कार्यवाही तक सीमित नहीं रहे, खराब बीज के रुपए कि नुकसान कि भरपाई भी कराई जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}