सामाजिकमंदसौर जिलासीतामऊ
मुकेश आसलिया जिला सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त, मित्रों ने दी बधाई

मुकेश आसलिया जिला सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त, मित्रों ने दी बधाई
लदुना। सर्वे विश्वकर्मा एकता संकल्प फाउंडेशन भोपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम विश्वकर्मा द्वारा लदुना नगर के समाजसेवी पत्रकार श्री मुकेश आसलिया को संगठन के विस्तार करने को लेकर प्रमुख कड़ी के रुप में मंदसौर जिला सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा द्वारा पत्र में कहा गया कि आप अपने क्षेत्र में संगठन को सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक जोड़ कर संगठन समाज को मजबूती प्रदान करेंगे।
श्री आसलिया कि नियुक्ति पर मित्र समाजजनों ने बधाई शुभकामनाए दी।



