मंदसौरमध्यप्रदेश

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का आजीवन सदस्यता अभियान 30 जून तक

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का आजीवन सदस्यता अभियान 30 जून तक

मंदसौर। संयुक्त कलेक्टर एवं मानसेवी सचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा मंदसौर एवं संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल चौहान द्वारा बताया गया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा मंदसौर वर्ष 1982 से निरंतर कार्यरत है। संस्था का मुख्य उद्देश्य पीड़ित मानव की सेवा, निर्धन एवं गरीब व्यक्तियों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना है। इसी उद्देश्य को साकार करने हेतु संस्था द्वारा वर्तमान में वृद्धाश्रम (वात्सल्य धाम), फिजियोथेरपी सेंटर, एंबुलेंस सेवा, नि:शक्तजन छात्रावास एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जैसे प्रकल्प सुचारू रूप से संचालित किये जा रहे हैं।

संस्था आम जनों को रेडक्रॉस से जुड़ने एवं उनकी भी सहभागिता, मार्गदर्शन के लिए संकल्पित है। इसी परिपेक्ष में संस्था द्वारा आम जनों को (पुरुष एवं महिला) अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता हेतु आजीवन सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है | जो निरंतर 30 जून 2025 तक चलेगा। आपके सहयोग, सुझाव एवं मार्गदर्शन से संस्था भविष्य में और अधिक अच्छा कार्य कर सकेगी । आजीवन सदस्यता का शुल्क रुपए एक हजार रूपये निर्धारित है। आवेदन पत्र का प्रारूप रेडक्रॉस कार्यालय से कार्यालय समय (प्रातः 10 बजे से सायंकाल 6 बजे तक) में नि:शुल्क प्राप्त किया जा सकता हैं। आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड की छाया प्रति, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। आजीवन सदस्य बनने पर ही मतदान में भाग लेने की पात्रता होगी एवं मंदसौर जिले के आजीवन सदस्यगण ही मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}