खोराबार ब्लॉक में किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किया गया जागरूक

खोराबार ब्लॉक में किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किया गया जागरूक
गोरखपुर विकसित कृषि संकल्प अभियान के सातवें दिन खोराबार ब्लॉक के ग्राम मोतीराम अड्डा, गहिरा और बरगदवा में महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक किया। मृदा वैज्ञानिक डॉ. संदीप प्रकाश उपाध्याय और उद्यान वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार श्रीवास्तव ने उपनिदेशक कृषि धनंजय सिंह, सहायक विकास अधिकारी ए.के. शुक्ला, और कृषि विभाग के अधिकारियों संजय श्रीवास्तव व अमूल्य तिवारी के साथ मिलकर किसानों के साथ संवाद किया।कार्यक्रम में खरीफ फसलों की उन्नत तकनीक, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, मृदा जांच और प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई। डॉ. अजीत कुमार ने बेमौसमी सब्जी उत्पादन के माध्यम से लाभ अर्जन और कृषि विभागों से जुड़कर योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को प्रेरित किया। वैज्ञानिकों ने किसानों के फीडबैक और नवाचारों का डॉक्यूमेंटेशन भी किया। प्रत्येक गांव से 80 से अधिक किसानों और कृषि विभाग के आधा दर्जन कर्मचारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।