डॉ. मनोज कुमार सिंह की उप प्राचार्य पद पर पदोन्नति, अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2025 के लिए भी चयनित

डॉ. मनोज कुमार सिंह की उप प्राचार्य पद पर पदोन्नति, अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2025 के लिए भी चयनित
गोरखपुर पीपीगंज जवाहर नवोदय विद्यालय, जंगल अगही के स्नातकोत्तर शिक्षक (हिंदी) डॉ. मनोज कुमार सिंह की उप प्राचार्य के पद पर जवाहर नवोदय विद्यालय, देवरिया में पदोन्नति हुई है। यह खबर विद्यालय और समाज में हर्षोल्लास का कारण बन गई है। डॉ. सिंह को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए जीवनोदय समिति द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान-2025’ के लिए भी चयनित किया गया है। यह पुरस्कार 23 और 24 अगस्त, 2025 को गाजीपुर में प्रदान किया जाएगा।डॉ. सिंह को इससे पूर्व नवोदय विद्यालय समिति द्वारा अनेक बार सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा भी प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुके हैं। साहित्य के क्षेत्र में भी उनकी उपलब्धियाँ उल्लेखनीय हैं, जहाँ उन्हें तीन दर्जन से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। बिहार के सिवान जिले के मूल निवासी डॉ. सिंह की इस उपलब्धि पर देश भर के नवोदय विद्यालयों से बधाइयाँ मिल रही हैं।शुभकामना देने वालों में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रविभूषण पांडेय, आर.एन. लाल, विजयेंद्र कुमार, एस.पी. यादव, डॉ. ईशान जायसवाल, लव कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, डॉ. अभय प्रताप सिंह, रवि प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मोतीलाल, नीतीश श्रीवास्तव, गौरव नाथ शुक्ला, एल.बी. प्रसाद, उदयनाथ यादव, मो. फखरे आलम, वी.के. यादव, विनय कुमार, अनीता सिंह, कृतिका पांडेय, पूनम सिंह, रामेंद्र अवस्थी, ए.के. शुक्ला, बद्रीनाथ, प्रभुनाथ सहित अन्य शामिल हैं।