मनीष गुप्ता को दूसरी बार बालूगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्वाचित , बधाई देने वाले लोगों का लगा तांता

मनीष गुप्ता को दूसरी बार बालूगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्वाचित , बधाई देने वाले लोगों का लगा तांता
बिहार औरंगाबाद से धर्मेन्द्र गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के तहत संपन्न मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन में भाजपा मंडल बालूगंज मे पुनः मनीष गुप्ता के मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके मंडल अध्यक्ष बनते ही क्षेत्रवासी, भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ईस्ट मित्रों की बधाई देने का तांता लगा हुआ है
बताते चले कि मनीष गुप्ता मुख्य रूप से बालूगंज बाजार के रहने वाले हैं जिले के जाने-माने समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता है यह व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक कार्य करते रहते हैं। पार्टी में पकड़ प्रदेश स्तर पर भी बहुत अच्छी है।
शुभचिंतकों ने अपनी शुभकामनाएं में कहा कि, मनीष जैसे सहज-सरल, एक ऊर्जावान, संगठन निष्ठा, जनसरोकारी, युवा नेतृत्व को भारतीय जनता पार्टी जैसे विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल का मंडल अध्यक्ष बनाया जाना सरहानीय और दूरगामी निर्णय है।
जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम होगी। उल्लेखनीय रहे मनीष ने निवृतमान भाजपा बालूगंज मंडल अध्यक्ष, पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के अन्य दायित्व को संगठन, जनकल्याण और समग्र विकास के भाव से बखूबी निर्वहन किया।
निसंदेह मनीष गुप्ता को दूसरी बार भाजपा मंडल अध्यक्ष की जवाबदेही देने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में यह संदेश जाएगा कि, आज हम संगठन के लिए जो अपना योगदान दे रहे हैं उसका सुखद परिणाम एक दिन अवश्य अच्छा होता है।
सेवा ही संगठन सर्वोपरि : मनीष गुप्ता
इसी कड़ी में नवनिर्वाचित भाजपा बालूगंज, मंडल अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने जनता-जनार्दन, देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष व सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
वहीं उन्होंने कहा कि, इस महत्ती जिम्मेदारी को सेवा ही संगठन, संगठन ही सर्वोपरि के साथ निर्वहन करने में कोई कोर का असर नहीं छोडूंगा। मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ताओं को इतना बड़ा दायित्व देना और कहीं नहीं अपितु भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।