विकासमंदसौर जिलासुवासरा

गोवर्धनपुरा में सीसी रोड का विधायक श्री डंग के मुख्य अतिथि में भूमि पूजन एवं खेल मैदान का लोकार्पण किया गया

गोवर्धनपुरा में सीसी रोड का विधायक श्री डंग के मुख्य अतिथि में भूमि पूजन एवं खेल मैदान का लोकार्पण किया गया 

सुवासरा (निप्र) सुवासरा विधानसभा क्षेत्र  एवं सुवासरा तहसील के ग्राम गोवर्धनपुरा में विधायक हरदीप सिंह डंग के मुख्य अतिथि में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं खेल मैदान का लोकार्पण किया गया।

ग्राम पंचायत गोवर्धनपूरा में सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण मुकेश सूर्यवंशी के मकान से लेकर प्रभु लाल सूर्यवंशी के मकान तक किया जाएगा।

पंचायत गोवर्धनपुरा में मध्य प्रदेश शासन की  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री हरदीप सिंह डंग के कर कमलों द्वारा गोवर्धनपुरा पंचायत में 10 लाख रुपए की विधायक निधि से सीसी रोड का भूमि पूजन दिनांक 20-01-2025 वार सोमवार को करवाया।

इस अवसर पर सीतामऊ जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि तूफान लाल सूर्यवंशी, एवं भाजपा के बसई मंडल अध्यक्ष जुझार सिंह गुर्जर, भाजपा मंडल के महामंत्री श्याम सिंह देवड़ा (देवरिया विजय) जनपद सदस्य दिनेश सूर्यवंशी, राकेश गहलोत मनोहर सिंह देवड़ा, कचरुलाल शर्मा,भारत सिँह गुर्जर अंतरालिया, भारत सिंह आमलीअर्जुन सिंह मेहर,गोविंद मेहर, भंवरसिंह सरपंच श्री विनोद मेहर आदि ग्राम के नागरिको की उपस्थित में कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा के मंडल महामंत्री श्याम सिंह देवड़ा ने किया अंत में आभार गोवर्धनपुरा के सरपंच विनोद मेहर एवं उपसरपंच धर्मेंद्र सिंह देवड़ा ने माना।

सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोवर्धनपुरा में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं खेल मैदान का लोकार्पण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}