समस्याआलोटरतलाम

सोमचढ़ी में मुख्य मार्ग पर झूलते बिजली के तार, हादसे को दे रहे न्योता

विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का नहीं है ध्यान, ग्रामीणों में हादसे की आशंका

राजू टेलर पत्रकार

आलोट। आलोट विकासखंड के ग्राम सोमचढ़ी में विद्युत विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव के मुख्य मार्ग पर बिजली के खंभे एवं विद्युत केबिन से निकलने वाले तारों की हालत काफी खराब दिखाई दे रही है। बिजली के तार आपस में उलझे हुए हैं तथा कई तार ढीले होकर लटक रहे हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

गौरतलब है कि ग्राम सोमचढ़ी के मुख्य मार्ग से प्रतिदिन ग्रामीणों, राहगीरों एवं वाहनों का आवागमन होता है। इसके बावजूद विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा है। बिजली के तारों की ऐसी स्थिति देखकर ग्रामीणों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग को समय रहते इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए। यदि जल्द ही तारों को व्यवस्थित नहीं किया गया तो कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}