मंदसौर जिलासीतामऊ

श्री मुवाझर माताजी मंदिर पर भव्य जगदम्बा गरबा महोत्सव सम्पन्न

हमारी संस्कृति और धर्म को बचाए रखने के लिए ऐसे धार्मिक आयोजन जरूरी- श्री प्रजापति 

लदुना। सीतामऊ क्षेत्र के आध्यात्मिक एवं चमत्कारी अति प्राचीन श्री मुवाझर माताजी मंदिर मुवाला में शरद पूर्णिमा के अवसर पर भव्य एक दिवसीय गरबा महोत्सव सम्पन्न हुआ आयोजन में अनेक स्थानों से आई टीमों द्वारा भव्य प्रदर्शन किया गया।

सर्व प्रथम कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा मातारानी के चरणों में पुष्प भेंट कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति कार्यक्रम के अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री तूफान सिंह जी यादव विशेष अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल सिंह देवड़ा जनपद सदस्य प्रतिनिधि विष्णु पाटीदार आमंत्रित अतिथि युवा समाज सेवी उत्सव जेन मुवाला सरपंच सुंदरलाल सुरनार्थी शिक्षक बलवंत जी लोहार उपसरपंच बालेश्वर पाटीदार कथावाचक पीयूष  शर्मा समाजसेवी लक्ष्मीनारायण पाटीदार मंचासीन रहे।

अतिथि श्री तूफान सिंह  यादव ने बताया कि वर्तमान समय में शास्त्र के साथ साथ शास्त्रों की भी आवश्यकता है ताकि को विरोधी हमारी तरफ आंख उठा कर न देख सके।

सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने कहा हमारी संस्कृति और धर्म को बचाए रखने के लिए ऐसे धार्मिक आयोजन जरूरी हैं आपने बताया शिक्षा युवाओं के लिए जरूरी हैं आज का युवा नशे की लत पकड़े हे रात दिन मोबाइल की दुनिया में लगा रहता है मोबाइल से बाहर निकलने का नाम नहीं लेता आज के युवाओं को नशा मोबाइल जैसी बीमारी से दूर रहने के लिए आग्रह किया ओर माता पिता की सेवा के लिए प्रोत्साहित किया।

समिति अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत ने बताया महोत्सव में सर्व प्रथम गणेश वंदना के साथ टीमों द्वारा भव्य शस्त्र तलवार, लट, चक्र, मलखंभ मुकद्दर एवं संगीतमय गीतों पर गरबो की प्रस्तुति दी कार्य्रकम में बाहर से आई सभी टीमों में प्रथम स्थान पर ढोढर दूसरे स्थान पर बोरखेड़ी जागीर तृतीय स्थान पर मंडला फौजी की टीमों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में शामिल हुए श्रद्धालुओं को शरद पूर्णिमा अवसर पर प्रसाद स्वरूप में खीर वितरण की गई और समिति अध्यक्ष अर्जुन गहलोत और सदस्य दिनेश हरगोड वंदना सेन बलराम हरगोड सुखदेव पाटीदार अशोक गेहलोद बंटी व्यास सतनारायण पाटीदार कन्हैयालाल पाटीदार सभी ने सभी श्रद्धालुओं माता बहनों और भक्तों का आभार व्यक्त किया।

श्री गेहलोत ने बताया कि मुवाला श्री मुवाझर सामाजिक एवं जनकल्याण सेवा समिति ओर समिति के सदस्यों द्वारा निरंतर माताजी मंदिर पर स्वच्छ सुंदर और मनोहरम बनाने का निरंतर निर्माण कार्य जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}