नीमचमध्यप्रदेश

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व कर नीमच लौटे बंशीलाल गुर्जर, भव्य स्वागत

बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गुर्जर समाजजनों ने किया अभिनंदन

नीमच


भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के संयुक्त राष्ट्र महासभा के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वदेश लौटने के बाद नीमच आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और गुर्जर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-ढमाकों और नारों के बीच समर्थकों ने अपने नेता का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

नीमच आगमन पर बंशीलाल गुर्जर ने सर्वप्रथम भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात गुर्जर समाज, भाजपा किसान मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया। समाजजनों और कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने तथा देश का पक्ष रखने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

देव रेसिडेंसी होटल में हुआ स्वल्पाहार

स्वागत-अभिनंदन समारोह के पश्चात जमुनिया कला स्थित देव रेसिडेंसी होटल में समाजजनों एवं कार्यकर्ताओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बंशीलाल गुर्जर का स्वागत करते हुए उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों की रही उपस्थिति


इस अवसर पर नीमच क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, वरिष्ठ किसान नेता उमराव सिंह गुर्जर, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष राजू नागदा, दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, देवसेना जिलाध्यक्ष डॉ. शिवनारायण गुर्जर, गुर्जर समाज अध्यक्ष चंपालाल गुर्जर सहित मनोहर गुर्जर, वीरू गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, देवा गुर्जर, पूरणमल गुर्जर, रायमल गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, श्यामलाल गुर्जर, ओम गुर्जर, बगदीराम गुर्जर, सरपंच कारू जी, कमल जी, अमृत जी, रामेश्वर जी, धनराज जी, पूरण जी, अर्जुन जी, रामसिंह जी, जगदीश जी, भूरसिंह जी, प्रदीप जी, मिश्रीलाल जी एवं देवीलाल जी सहित बड़ी संख्या में समाजजन, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}