मंदसौर जिलासीतामऊ

खेजड़िया में माता भगवती देवी स्मृति उपवन का स्थापना कार्यक्रम संपन्न

गायत्री परिवार द्वारा श्रद्धा, साधना और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

खेजड़िया। गांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में परम वंदनीय माता भगवती देवी की 100 वीं जन्म जयंती के अवसर पर माता भगवती देवी स्मृति उपवन के स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत शांतिकुंज हरिद्वार से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जप किया गया। सामूहिक जप से पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं साधनामय वातावरण बना रहा। सायंकाल दीप यज्ञ के साथ कार्यक्रम का श्रद्धापूर्वक समापन किया गया।कार्यक्रम में जनपद पंचायत सभापति श्री अरविंद सिंह राठौर (मार्शल बना) ने कहा कि यह हम सभी के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि माता भगवती देवी की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर खेजड़िया में यह स्मृति उपवन स्थापित हो रहा है। यह स्थान धीरे-धीरे विकसित हो रहा है। यहां नवग्रह वाटिका, राशि वाटिका, नक्षत्र वाटिका और एक्यूप्रेशर पाथ सहित विभिन्न निर्माण कार्य आने वाले समय में गांव का गौरव बढ़ाएंगे। इस स्थान को विशेष पहचान दिलाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना है। इसके विकास के लिए विधायक से भी चर्चा की गई है तथा बड़ी राशि लाकर यहां विकास कार्य कराने का प्रयास किया जाएगा।

जिला समन्वयक श्री जसवंत सिंह राठौर ने कहा कि माता भगवती देवी का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और संस्कारों की प्रेरणा देता है। जन्मशताब्दी के अवसर पर विकसित किया जा रहा यह उपवन प्रकृति संरक्षण के साथ उनके आदर्शों एवं विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अतिथियों एवं गायत्री परिजनों का आभार व्यक्त किया।

उपजोन सह-समन्वयक श्री पन्नालाल मालवीय ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता बताते हुए कहा कि पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। ऐसे उपवन समाज में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं संस्कारों को बढ़ावा देते हैं।उपजोन समिति सदस्य श्री ईश्वर लाल फरक्या ने बताया कि स्मृति उपवन में नवग्रह वाटिका, राशि वाटिका, वास्तु वाटिका, नक्षत्र वाटिका, एक्यूप्रेशर पाथ, प्रखर-प्रज्ञा एवं सजल-श्रद्धा तथा नौ कुंडीय यज्ञशाला जैसी व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि समस्त वाटिकाओं का निर्माण गायत्री चेतना केंद्र कोलवा के व्यवस्थापक श्री केशव राव शिंदे की देखरेख में किया गया है।कार्यक्रम में श्री रतन सिंह परिहार, श्री किशोर सिंह राठौर, श्री नरेंद्र सिंह राठौर, श्री दिनेश धनोतिया, श्री अजय वेद, श्री राजीव धनोतिया, श्री बंशीलाल शर्मा (पटेल सा.), श्री रमेश पाटीदार, श्री विष्णु विश्वकर्मा, श्री रविराज फरक्या एवं श्री अभिषेक बारोठ सहित अनेक गायत्री परिजन उपस्थित रहे।कन्या कौशल शिविर की बहनों कृशानू कुंवर, लक्ष्मी कुंवर, आरुषि पाटीदार, आयुषी पाटीदार, कृष्णा सेन, वंशिका फरक्या एवं अंशिका गोस्वामी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम का संचालन जिला सह-समन्वयक श्री पवन गुप्ता द्वारा किया गया। उपस्थित परिजनों ने माता भगवती देवी के आदर्शों को जीवन में उतारने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा युग निर्माण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}