सीतामऊ में हाईवे सड़क पर किचड़ गड्ढो कि समस्या को लेकर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

सीतामऊ में हाईवे सड़क पर किचड़ गड्ढो कि समस्या को लेकर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन
सीतामऊ। नगर में लदुना महाराणा प्रताप चौराहा के पास मंदसौर रोड़ गड्ढों और किचड़ से सटा कांग्रेस ने आमजन कि समस्या कि और जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षण करने के लिए गड्ढों के सामने दिया धरना और गड्डे में फुल चढ़ाकर बाइक खड़ी कर समस्या दिखाई गई।उल्लेखनीय है कि यह सड़क मार्ग इस मार्ग पर निजी शासकीय विद्यालयों के साथ पुलिस प्रशासनिक कार्यालय होने और नगर के साथ आसपास गांव तथा मंदसौर सुवासरा हाईवे रोड़ होने से नागरिकों छात्रों का सड़क पर व्यस्ततम आवागमन दिनभर लगा रहता ऐसे में किचड़ गड्ढे वाली सड़क पर आवागमन पर दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
इसी जन समस्या को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सीतामऊ के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार पंकज गंगवाल को नपं सीएमओ जीवनराय माथुर कि उपस्थिति में ज्ञापन सौंप कर समस्या के शीघ्र निराकरण कि मांग कि गई।
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हनुमंत सिंह राठौर शहर अध्यक्ष निर्मल कुमार फरक्या वरिष्ठ नेता ओम सिंह भाटी गोविंद सिंह पंवार रामेश्वर जामलिया सुरेश पाटीदार कर्मवीर सिंह भाटी विनय राजोरिया पवन शर्मा महेंद्र सिंह भागीरथ भंभोरिया रमेश चंद्र मालवीया, संजय वर्मा मिथुन शर्मा तरुण बरोला कमलेश पाठक, प्रतिक गिरोठिया, शयामलाल बबलु शर्मा, राहुल भंभोरिया दीपु सेन कमलेश चौहान बबलु पाटीदार कमल सिंह भुपेंद्र सिंह भाटी रणजीत सिंह दिनेश सुथार कालुसिंह गुर्जर गोलू गोसर शोभाराम लक्ष्मण सिंह सोशल मीडिया प्रभारी संदीप फरक्या सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता नेता नागरिक उपस्थित थे।



