मंदसौर जिलासीतामऊ
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान : सीतामऊ में जनकल्याण शिविर का आयोजन, हितग्राहियों ने लिया योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान : सीतामऊ में जनकल्याण शिविर का आयोजन, हितग्राहियों ने लिया योजनाओं का लाभ
सीतामऊ – मध्यप्रदेश शासन के महत्वाकांक्षी “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान” के अंतर्गत सीतामऊ नगर परिषद द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 06 में जनसमस्या निवारण एवं जनकल्याणकारी शिविर का सफल आयोजन किया गया,शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना रहा,शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संयुक्त रूप से वार्डवासियों की विभिन्न समस्याओं – नल-जल, स्वच्छता, राशन, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास आदि को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय कर्मचारियों को त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े पात्र नागरिकों ने शिविर स्थल पर ही अपने आवेदन जमा किए, जिनका मौके पर ही पंजीयन किया गया,पोषण आहार के प्रति जागरूकता, महिला एवं बाल विकास विभाग, सीतामऊ ब्लॉक द्वारा शिविर में पोषण सप्ताह के अंतर्गत पोषण आहार के स्टॉल लगाए गए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को संतुलित आहार और पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला ने कहा कि, “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना से कार्य कर रही है। नगर के प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाकर जन-समस्याओं का समाधान और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना ही हमारा लक्ष्य है। मेरा सभी नागरिकों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में आएं और शासन की योजनाओं का लाभ लें।”शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला, उपाध्यक्ष सुमित रावत, सभापति एवं वार्ड पार्षद विवेक सोनगरा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अंकित पटवा, सभापति प्रतिनिधि महेश सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जीवनराय माथुर, मंडल महामंत्री प्रशांत चतुर्वेदी उपस्थित रहे, इसके साथ ही वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मीनारायण कारा, अर्जुन लदोदिया, दीपक टांकवाल, सुरेश प्रजापत, फुलचंद टांकवाल, दीपक तिवारी, राहुल जाधव, अभय गौड़, योगेश कारा, शालू गौड, स्वास्थ्य विभाग की टीम मुन्नालाल जी, नगर परिषद कर्मचारी अजीत नोडा, नरेन्द्र ग्वाला, वार्ड 06 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीना ग्वाला, नगर की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, मातृशक्ति, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे, शिविर स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई थी तथा नगर परिषद की एंबुलेंस सेवा भी जनसेवा हेतु उपलब्ध रही, कार्यक्रम का संचालन सभापति श्री विवेक सोनगरा द्वारा किया गया एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री जीवनराय माथुर ने सभी का आभार व्यक्त किया।*



